Gurugram 3 Year old rape case 4th accused arrested गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची से रेप केस में चौथी गिरफ्तारी, जांच में क्या हुआ खुलासा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची से रेप केस में चौथी गिरफ्तारी, जांच में क्या हुआ खुलासा

गुरुग्राम की एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने इस मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Sun, 19 April 2026 11:04 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची से रेप केस में चौथी गिरफ्तारी,  जांच में क्या हुआ खुलासा

गुरुग्राम की एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने इस मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उस घरेलू सहायिका का देवर है, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि उसने ही सोसाइटी के पार्क में दो महीने में बच्ची के साथ बार-बार रेप किया था। इस मामले में पिछले महीने एक अन्य मेड और उसके पति को भी गिरफ्तार किया गया था, जिन पर बच्ची को पार्क ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

उस समय पुलिस ने आरोप लगाया था कि दो मेड बच्ची को पार्क में लाई जिसके बाद पति ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। एक मेड बच्ची के घर पर काम करती थी, जबकि दूसरी पास के एक घर में काम करती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की हवा पर रहेगी पैनी नजर, साल के अंत तक लगेंगे 5 नए मॉनिटरिंग स्टेशन

सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया है कि इस गिरफ्तारी से मामले की जांच में एक नई दिशा खुल गई है, जिसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित विशेष जांच दल कर रहा है। तीन महिला आईपीएस अधिकारियों की टीम वाली एसआईटी अब आरोपी के सोसाइटी में एंट्री के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज जैसे तकनीकी सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है। यह मामला शुरू से ही विवादों में रहा। गुरुग्राम पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) पर जांच में ढिलाई बरतने के आरोप लगे थे। सुप्रीम कोर्ट ने 25 मार्च को पुलिस की शुरुआती कार्रवाई को शर्मनाकऔर असंवेदनशीलकरार देते हुए मामले की कमान एसआईटी को सौंपने का आदेश दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में शिकायतों का 'सुपर' समाधान; एक क्लिक पर दूर होगी समस्या

4 फरवरी को दर्ज एफआईआर के मुताबिक, बच्ची के साथ पिछले साल दिसंबर और इस साल जनवरी के बीच बार-बार दरिंदगी की गई थी। फिलहाल एसआईटी नए आरोपी के बयानों और साक्ष्यों का मिलान कर रही है ताकि कोर्ट में इस संवेदनशील मामले को मजबूती से पेश किया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के MGF मॉल के बाहर किया हवाई फायर, दिल्ली का प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।