gurugram municipal corporation super app resolved complaints गुरुग्राम में शिकायतों का 'सुपर' समाधान; एक क्लिक पर दूर होगी समस्या, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में शिकायतों का 'सुपर' समाधान; एक क्लिक पर दूर होगी समस्या

गुरुग्राम नगर निगम मई से एक सुपर ऐप शुरू करने जा रहा है जिससे शहरवासी घर बैठे सड़क, पानी, सीवर और कचरे जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकेंगे। ऐप पहचान लेगा कि शिकायत किस विभाग से संबंधित है जिससे देरी नहीं होगी।

Sun, 19 April 2026 10:45 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, कृष्ण कुमार, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में शिकायतों का 'सुपर' समाधान; एक क्लिक पर दूर होगी समस्या

गुरुग्राम नगर निगम ने शहरवासियों की सुविधा के लिए एक अत्याधुनिक ऐप (सुपर ऐप) तैयार किया है। मई से आम लोग इस मोबाइल ऐप से घर बैठे इस ऐप के जरिए सड़क, सीवर, पानी और कचरे से जुड़ी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेंगे। इसका समाधान भी मिलेगा। संपत्तिकर और पानी का बिल भी घर बैठे जमा कर पाएंगे। नई व्यवस्था से निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय होगी।

मोबाइल पर मिल जाएगा समाधान

अधिकारियों की मानें तो नई व्यवस्था से लोगों को 24 घंटे के अंदर उनकी समस्या का समाधान मोबाइल पर मिल जाएगा। इस ऐप को तैयार करने से पहले निगम ने पूरे शहर का ड्रोन से सर्वे करवाया। सीवर लाइन, सड़क और स्ट्रीट लाइटों के सर्वे से मिले डाटा को ऐप के साथ लिंक किया गया। ऐप में एक एआई चैटबॉट (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की सुविधा भी दी गई है।

पता चलेगा किस विभाग की सड़क

शहर में निगम के अलावा जीएमडीए, एचएसवीपी और पीडब्ल्यूडी की भी सड़कें, सीवर और पानी की लाइन हैं। अक्सर लोग जीएमडीए की मुख्य सड़कों की शिकायत भी निगम में कर देते हैं, जिससे समाधान में देरी होती है। अब ऐसा नहीं होगा। शिकायत अपलोड करते ही ऐप अपने आप बता देगा कि सड़क किस विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है। अतिरिक्त निगम आयुक्त यश जालुका ने बताया कि सुपर ऐप अगले माह से आमजन के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

एक ही जगह पर मिलेंगी 10 से अधिक सुविधाएं

इस मोबाइल ऐप में अलग-अलग बॉक्स और ऑप्शन दिए गए हैं। लोग ऐप से 10 से अधिक प्रकार की शिकायतें कर सकेंगे। इनमें सड़क टूटना, सीवर जाम, जलभराव, कूड़ा न उठना, स्ट्रीट लाइट खराब होना, पार्क की बदहाली, पानी की आपूर्ति न होना, गंदे पानी की सप्लाई, नए पानी के कनेक्शन, अवैध निर्माण, अतिक्रमण जैसी सभी शिकायतें शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में PNG के लिए लाइन बिछाने का प्रस्ताव 24 घंटे में होगा पास, आदेश जारी

वार्ड, डिवीजन के अफसरों की पूरी जानकारी मिलेगी

आम जनता की सुविधा के लिए ऐप पर निगम के सभी अधिकारियों का ब्योरा उपलब्ध रहेगा। आपके वार्ड या डिवीजन का कौन अधिकारी है, उसका क्या नंबर है, ये सभी जानकारी ऐप पर देखी जा सकेगी। लोग जरूरत के अनुसार सही बॉक्स चुनकर शिकायत दर्ज कर सकेंगे। जब तक शिकायत का पूरा समाधान नहीं हो जाता, तब तक वह शिकायत ऐप से खत्म नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की सड़कों पर अब इलेक्ट्रिक रफ्तार; दौड़ेंगी 100 ई-बसें, डिपो तैयार

शिकायतों का नहीं मिलता समाधान

अभी लोगों का आरोप है कि अधिकारी उनकी शिकायतों का बिना समाधान किए ही उन्हें बंद कर देते हैं। सुपर ऐप में यह संभव नहीं होगा। शिकायत का समाधान होने के बाद संबंधित अधिकारी को कार्यस्थल की पहले और बाद की फोटो ऐप पर अपलोड करनी होगी। यदि तय समय सीमा में काम नहीं हुआ, तो एआई खुद शिकायत को बड़े अधिकारियों के पास भेज देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बिजवासन टोल पर बनेगा यू-टर्न अंडरपास, NHAI की तैयारी; सर्वे पूरा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।