Delhi property dealer arrested by gurugram police in firing outside mgf mall गुरुग्राम के MGF मॉल के बाहर किया हवाई फायर, दिल्ली का प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम के MGF मॉल के बाहर किया हवाई फायर, दिल्ली का प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस एमजीएफ मॉल के बाहर हवाई फायर करने के मामले में दिल्ली के घिटोरनी के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मॉल में पार्टी करने आया था। पुलिस ने युवक के कब्जे से कार भी बरामद कर ली है।

Sun, 19 April 2026 12:04 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम के MGF मॉल के बाहर किया हवाई फायर, दिल्ली का प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल के बाहर शनिवार रात को हवाई फायर करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर इस मॉल में पार्टी करने के लिए आया था। मॉल से बाहर निकलने के बाद उसने नशे की हालत में गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना डीएलएफ फेज-दो में एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल प्रबंधन ने शिकायत देकर कहा कि शनिवार सुबह मॉल में एक कार आई थी। कार चालक ने बाहर निकलने के दौरान मॉल के एग्जिट गेट पर कार को रोका। इसके बाद कार से हाथ बाहर निकालकर हवाई फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। गुरुग्राम पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की 8 कॉलोनियों में गरजे बुलडोजर, 900 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

सीसीटीवी फुटेज से मिली कार की जानकारी

पुलिस को मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से कार के नंबर की जानकारी मिली। इसके बाद अपराध शाखा सेक्टर-17 ने कार के मालिक की डिटेल हासिल कर दिल्ली के घिटोरनी इलाके में छापा मारकर फायरिंग करने के आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के कब्जे से कार बरामद कर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में शिकायतों का 'सुपर' समाधान; एक क्लिक पर दूर होगी समस्या

दिल्ली के घिटोरनी का रहने वाला है आरोपी

39 वर्षीय नवीन कुमार घिटोरनी के बास मोहल्ला निवासी है। आरोपी दिल्ली और गुरुग्राम में प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त का काम करता है। नवीन ने पुलिस को बताया कि वह पार्टी करने के लिए इस मॉल के क्वीन क्लब में गया था। बाहर निकलने के दौरान उसने हवाई फायर कर दिया। गोली मॉल के गेट पर लगी। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

रिपोर्ट : दीपक आहूजा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में सुरक्षा के लिए नई कवायद, 100 जगहों पर मिलेगी इमरजेंसी कॉल सेवा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।