LPG ATM: खाली सिलेंडर दीजिए और भरा ले जाइए, यहां शुरू हुई सर्विस; न बुकिंग का झंझट और न डिलीवरी का इंतजार
इस एटीएम से मिलने वाले सिलेंडर लोहे के नहीं बल्कि फाइबर के हैं इस वजह से इनका वजन 10 किलोग्राम है जो कि जबकि लोहे वाले सिलेंडर का वजन करीब 15 किलोग्राम तक होता है।

ईरान और अमेरिका इजरायल के बीच छिड़ी जंग के चलते भारत में एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। लोगों को इस चिंता में हैं कि अगर सिलेंडर की गैस खत्म हो गई तो दूसरे सिलेंडर का इंतजाम कहां से होगा। इस बीच दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भारत गैस ने 'एलपीजी एटीएम' की शुरुआत की है।
ग्राहक को अपना खाली सिलेंडर यहां लाना होगा और इसके बदले उन्हें 10 किलोग्राम का भरा हुआ सिलेंडर मिल जाएगा। खास बात यह है कि ग्राहक को सिर्फ दो से तीन मिनट के भीतर ही नया सिलेंडर मिल जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है जो कि पूरी तरह से डिजिटल और ऑटोमेटेड सिस्टम है।
कैसे काम करता है एलपीजी एटीएम?
फ्लावर वैली सेंट्रल प्लाजा के फैसिलिटी डिप्टी मैनेजर अमित खटाना ने बताया है कि ये एलपीजी एटीएम मशीन कैसे काम करती है। खटाना के मुताबिक ‘यह एक एलपीजी वेंडिंग मशीन है जिसे भारत गैस की तरफ से लगाया गया है और इसके अंदर 10 सिलेंडर रखे हुए हैं। उपभोक्ता इस मशीन में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करेगा जिसके बाद उसके पास एक ओटीपी आएगा जिसके बाद उसे वेरिफिकेशन करना होगा।’
उन्होंने आगे बताया कि ‘वेरिफिकेशन के बाद ऊपर की तरफ एक विंडो खुलेगी औप उपभोक्ता को अपना खाली सिलेंडर वहां रखना होगा और वजन और स्कैनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इतना करने के बाद मशीन में ही पेमेंट का भी विकल्प दिया गया है। पेमेंट पूरी कर लेने के बाद नीचे एक विंडो खुलेगी जिसमें से 10 किलोग्राम का नया सिलेंडर निकलेगा।’
किन्हें मिलेगी सर्विस?
खटाना के मुताबिक वेडिंग मशीन में अगर तीन सिलेंडर बाकी रह जाते हैं तो ऑटोमेटिकली आस-पास मौजूद गैस एजेंसी को मैसेज चला जाता है और 10 से 15 मिनट के भीतर मशीन में नए सिलेंडर मैनुअली लोड कर दिए जाते हैं। सिर्फ भारत गैस का कोई भी उपभोक्ता इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। ग्राहक इमरजेंसी में दो-तीन मिनट के भीतर यहां से सिलेंडर ले सकते हैं।'
एटीएम से मिलने वाले सिलेंडर लोहे के नहीं
बता दें कि अगर ये पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा था आने वाले दिनों में हो सकता है कि कंपनी इस वेडिंग मशीन को अन्य जगहों पर लगाए। इस एटीएम से मिलने वाले सिलेंडर लोहे के नहीं बल्कि फाइबर के हैं इस वजह से इनका वजन 10 किलोग्राम है जबकि लोहे वाले सिलेंडर का वजन करीब 15 किलोग्राम होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन