Gurugram traffic police launches drive against wrongful parking be alert at these places नो पार्किंग में गाड़ी छोड़ी तो समझो गई! गुरुग्राम पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान शुरू; इन जगहों पर रहें अलर्ट, Gurgaon Hindi News - Hindustan
More

नो पार्किंग में गाड़ी छोड़ी तो समझो गई! गुरुग्राम पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान शुरू; इन जगहों पर रहें अलर्ट

चेकिंग अभियान पूरे दिन चलेगा और विशेषकर पीक ऑवर्स में ये और तेज होगा। अभियान कब तक चलेगा इसके लिए कोई डेडलाइन फिक्स नहीं की गई है क्योंकि यह तब तक जारी रहेगा जब तक चिन्हित स्थानों पर पार्किंग की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता या फिर वाहन चालक ट्रैफिक नियमों को मानना शुरू नहीं कर देते।

Tue, 17 Feb 2026 02:13 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
नो पार्किंग में गाड़ी छोड़ी तो समझो गई! गुरुग्राम पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान शुरू; इन जगहों पर रहें अलर्ट

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 10 अलग-अलग हिस्सों में अवैध पार्किंग को लेकर मंगलवार से मेगा चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस ऐसे वाहनों पर सख्ती दिखाएगी जो कि नो पार्किंग जोन में खड़े मिलेंगे। अधिकारियों ने बताया है कि यह अभियान मुख्य सड़कों और सेक्टर 29, 44, 51, मेदांता मेडिसिटी, गोल्फ कोर्स रोड और एआईटी चौक के पास स्थित बाजारों के बाहर चलाया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) राजेश मोहन ने कहा ‘इस अभियान के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो कि ईस्ट और वेस्ट जोन में चेकिंग अभियान का नेतृत्व करेंगी। सदर बाजार, ओल्ड महरौली रोड (सेक्टर 14 मार्केट की ओर) और सेक्टर 83 में सफायर मॉल जैसे प्रमुख बाजारों के बाहर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इन जगहों पर जो भी वाहन अवैध रूप से पार्क किए हुए मिलेंगे, उन्हें क्रेन से उठा लिया जाएगा।’

चेकिंग अभियान मुख्य बाजारों के आस-पास और मॉल के पास होगा।

इन जगहों पर रहें अलर्ट

अधिकारियों के मुताबिक, ईस्ट जोन में सेक्टर 29, 44 और 51 के बाजारों के साथ-साथ मेदांता मेडिसिटी, आईएमटी यूनिवर्सिटी और गोल्फ कोर्स रोड पर एआईटी चौक के आस-पास के रास्तों पर नजर रखी जाएगी। वहीं, वेस्ट जोन में सदर बाजार, ओल्ड महरौली रोड, सनथ रोड के पास पासपोर्ट अथॉरिटी ऑफिस और सेक्टर 83 में सफायर मॉल के आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

कब तक चलेगा चेकिंग अभियान?

अधिकारियों ने बताया है कि चेकिंग अभियान पूरे दिन चलेगा और विशेषकर पीक ऑवर्स (व्यस्त समय) में ये और तेज होगा। अभियान कब तक चलेगा इसके लिए कोई डेडलाइन फिक्स नहीं की गई है क्योंकि यह तब तक जारी रहेगा जब तक चिन्हित स्थानों पर पार्किंग की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता या फिर वाहन चालक ट्रैफिक नियमों को मानना शुरू नहीं कर देते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम फिर गरजे बुलडोजर, 3 अवैध कॉलोनियों समेत कई फार्म हाउस किए ध्वस्त
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बनेगा 3 KM लंबा एलिवेटेड रोड, 182 करोड़ की आएगी लागत; जानें रूट
ये भी पढ़ें:इस सड़क पर गड्ढों से भरे सफर से मिलेगी मुक्ति, अगले 7 दिन में हो रही तैयार

वाहन को उठाने के बाद यहां रखा जाएगा

पुलिस उपायुक्त राजेश मोहन ने बताया है कि 'नो पार्किंग जोन से उठाए गए वाहनों को रखने के लिए 10 जगहों को चिह्नित किया गया है जहां से वाहन चालक जुर्माना भरने के बाद वाहन को ले जा सकेंगे।' अधिकारी के मुताबिक चालक किंगडम ऑफ ड्रीम्स के पास स्थित एक प्राइवेट पार्किंग, अप्रैल हाउस के सामने, सेक्टर 51 में वॉटर बूस्टिंग स्टेशन के पास और मेदांता मेडिसिटी जैसे अन्य निर्धारित स्थानों से वाहन वापस ले सकेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।