NHAI has started road repair work between Hero Honda Chowk and Umang Bhardwaj Chowk गुरुग्राम: इस सड़क पर गड्ढों से भरे सफर से मिलेगी मुक्ति, अगले 7 दिन में हो रही तैयार, Gurgaon Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम: इस सड़क पर गड्ढों से भरे सफर से मिलेगी मुक्ति, अगले 7 दिन में हो रही तैयार

नेशनल हाइवे अथॉरिटी के पिछले साल जून में किए गए एक सर्वे के मुताबिक, सड़क के दोनों तरफ का लगभग 1,720 मीटर हिस्सा बहुत खराब हालत में पाया गया था। उमंग भारद्वाज चौक से हीरो होंडा चौक की ओर जाने वाली सड़क पर बाईं तरफ 660 मीटर और दाईं तरफ 1,100 मीटर का हिस्सा गड्ढों से भरा है।

Mon, 16 Feb 2026 04:13 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम: इस सड़क पर गड्ढों से भरे सफर से मिलेगी मुक्ति, अगले 7 दिन में हो रही तैयार

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने हीरो होंडा चौक और उमंग भारद्वाज चौक के बीच सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक मरम्मत का काम एक हफ्ते के भीतर पूरा हो जाएगा। मरम्मत के तहत सड़क की ऊपरी सतह को फिर से मजबूत बनाया जा रहा है।

नेशनल हाइवे अथॉरिटी के प्रोजेक्टर डायरेक्टर योगेश तिलक ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया है कि ‘हमने मरम्मत का काम शनिवार को शुरू कर दिया था जिसे पूरा होने में एक हफ्ते का समय लगेगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीडीएमए) ने इस सड़क की मरम्मत के लिए 77 लाख रुपये पहले ही मंजूर कर दिए थे और इसका जिम्मा हाईवे अथॉरिटी को सौंप दिया था।’

लगभग 1,720 मीटर हिस्सा बहुत खराब हालत में पाया गया था।

वहीं जीडीएमए अधिकारियों का कहना है कि वे नेशनल हाइवे अथॉरिटी के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि सड़क की मरम्मत का काम तय सीमा के भीतर हो जाए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'सीवर पाइपलाइन में लीकेज की वजह से मरम्मत में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन अब उसे ठीक कर दिया गया है और सड़क अब मरम्मत के लिए पूरी तरह तैयार है।'

बीते साल हुआ था सर्वे

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, नेशनल हाइवे अथॉरिटी के पिछले साल जून में किए गए एक सर्वे के मुताबिक, सड़क के दोनों तरफ का लगभग 1,720 मीटर हिस्सा बहुत खराब हालत में पाया गया था। उमंग भारद्वाज चौक से हीरो होंडा चौक की ओर जाने वाली सड़क पर बाईं तरफ 660 मीटर और दाईं तरफ 1,100 मीटर का हिस्सा गड्ढों से भरा है, जिसकी वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की इस कॉलोनी में पानी और सीवर की लाइन बिछेगी, 10 हजार लोगों को फायदा
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड क्या हटेगा टोल प्लाजा? खत्म होने वाला है कॉन्ट्रैक्ट
ये भी पढ़ें:NCR में घरों में चल रहे नर्सिंग होम वैध करवा सकेंगे; क्या शर्तें, ऐसे करें आवेदन

सर्वे में इन जगहों की गई थी पहचान

सर्वे में कई खराब हिस्सों की पहचान की गई थी, जिनमें खांडसा जंक्शन के पास, पावर सब-स्टेशन, हिमगिरी आश्रम के सामने और दाईं ओर पटौदी और खांडसा रोड के पास उमंग भारद्वाज चौक तक का हिस्सा शामिल है। वहीं बाईं ओर, सेक्टर 10ए के पास, पावर सब-स्टेशन के सामने, पेलिकन नेस्ट अपार्टमेंट के पास, पुरानी खांडसा रोड से शराब की दुकान तक, सेक्टर 10ए गेट के पास और सीएनजी पंप के सामने वाले हिस्से काफी खराब हालत में पाए गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।