Gurugram Police provide health update on victim private parts burned with sanitizer गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर संग हैवानियत: पीड़िता की कैसी है हालत? सैनिटाइजर से जला दिया था प्राइवेट पार्ट!, Gurgaon Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर संग हैवानियत: पीड़िता की कैसी है हालत? सैनिटाइजर से जला दिया था प्राइवेट पार्ट!

गुरुवार रात को दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने लड़की पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुरुवार देर रात युवती की मां की सूचना पर पुलिस पीजी पहुंची और लड़की का रेस्क्यू किया। पुलिस उपायुक्त हितेश यादव के मुताबिक आरोपी लड़की पर शक करता था।

Sun, 22 Feb 2026 05:19 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर संग हैवानियत: पीड़िता की कैसी है हालत? सैनिटाइजर से जला दिया था प्राइवेट पार्ट!

गुरुग्राम में 19 वर्षीय छात्रा को उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर परे बेरहमी से पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट को भी सैनिटाइजर छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को पीड़िता की हेल्थ को लेकर अपडेट भी जारी किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की हालात अब स्थिर है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके लिव-इन पार्टनर ने लगातार मारपीट के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर छिड़कर आग लगाई जिसके बाद उसकी हालात गंभीर हो गई। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वह पुलिस कस्टडी में है। आरोपी का नाम शिवम है और वह दिल्ली के नरेला इलाके का रहना वाला है। पुलिस ने आरोपी पर रेप समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के बादशाहपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सितंबर 2025 से आरोपी को जानती है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की हालात अब स्थिर है।

आरोपी के खिलाफ और धाराएं जोड़ी जाएंगी?

गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) संदीप कुमार ने बताया है कि 'इस मामले में, पीड़िता के परिवार ने गुरुग्राम पुलिस को सूचित कर बताया था कि लड़की के साथ उसके ही एक दोस्त द्वारा मारपीट की जा रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की का रेस्क्यू किया और अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत अभी स्थिर है। आरोपी के खिलाफ और धाराएं जोड़ी जाएंगी या नहीं ये डाक्टरों की सलाह के आधार पर तय किया जाएगा। फिलहाल शुरुआती मेडिको लीगल रिपोर्ट (MLR) में दर्ज चोटों के आधार पर धाराएं लगाई गई हैं।'

संदीप कुमार ने आगे बताया ‘वे एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे, उसने पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने पूछताछ के दौरान मारपीट की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस इस जघन्य कृत्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करेगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेशाब किया, जलाया, आज मार डालेगा; गुरुग्राम छात्रा ने लगाई थी मां से मदद की गुहा
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन; अपराधियों के कब्जे से खाली कराई सरकारी जमीन
ये भी पढ़ें:बारात ने रास्ता नहीं दिया तो कर दिया लाठी डंडों से हमला, गुरुग्राम में बड़ा कांड

नजदीकियां बढ़ीं तो पीजी में साथ रहने लगे थे

पीड़िता और आरोपी पिछले कुछ महीनों से सेक्टर 69 स्थित एक पीजी में साथ रह रहे थे। उनकी शादी को लेकर परिवारों के बीच बातचीत चल रही थी। गुरुवार रात को दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने लड़की पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुरुवार देर रात युवती की मां की सूचना पर पुलिस पीजी पहुंची और लड़की का रेस्क्यू किया। पुलिस उपायुक्त हितेश यादव के मुताबिक आरोपी लड़की पर शक करता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।