bulldozer action in gurugram govt land cleared from criminals possession गुरुग्राम में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन; अपराधियों के कब्जे से खाली कराई सरकारी जमीन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन; अपराधियों के कब्जे से खाली कराई सरकारी जमीन

गुरुग्राम प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरस्वती कुंज में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों को बुलडोजर से ढहा दिया। ये अपराधी अवैध झुग्गियों के किराए से आपराधिक गतिविधियां चलाते थे। 

Sun, 22 Feb 2026 11:55 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन; अपराधियों के कब्जे से खाली कराई सरकारी जमीन

गुरुग्राम प्रशासन ने अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरस्वती कुंज में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर हटा दिया है। कुछ अपराधियों ने सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गियां बनाकर उन्हें किराए पर दिया था। आरोपी किराए की कमाई का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए कर रहे थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अपराध से कमाई संपत्तियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी।

अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पुलिस और प्रशासन ने इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई दो कुख्यात अपराधियों साहिल उर्फ चुन्नू और अंशुल उर्फ मुन्नू के खिलाफ की गई। बताया जाता है कि इन आरोपियों ने सरस्वती कुंज इलाके में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर कब्जा कर रखा था।

चलाई जा रही थीं आपराधिक गतिविधियां

बताया गया कि इन झुग्गियों को किराए पर देकर आरोपी अवैध कमाई कर रहे थे। यही नहीं आरोप यह भी हैं कि आरोपी किराए से मिले पैसों से अपनी आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहे थे। पुलिस को आरोपियों की पूरी करतूत के बारे में लगातार जानकारियां मिल रही थी। इसके बाद प्रशासन के आला अधिकारियों ने मिलकर आरोपियों के खिलाफ ऐक्शन की रणनीति बनाई जिसके बाद उक्त बुलडोजर ऐक्शन सामने आया है।

बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा दस्ता

शनिवार सुबह सेक्टर-53 थाना पुलिस, डीटीपी टीम और एचएसवीपी अधिकारियों का संयुक्त दस्ता बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर जमीन को मुक्त कराया गया।

आगे भी ऐसी संपत्तियां की जाएंगी ध्वस्त

गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने साफ किया है कि अपराध से अर्जित संपत्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर ध्वस्त किया जाएगा, ताकि समाज में कानून का भय बना रहे और भू-माफियाओं पर लगाम लगाई जा सके।

बदमाशों पर कई केस दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, साहिल पर चोरी, घर में घुसकर चोरी और सेंधमारी के 14 मामले दर्ज हैं, जबकि अंशुल पर चोरी और मारपीट के सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी कई बार जेल जा चुके हैं और अपराध की कमाई से सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किडनी मरीजों को राहत; नोएडा जिला अस्पताल में बढ़ेंगे डायलिसिस बेड, वेटिंग होगी कम
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल, वेंडिंग जोन में रेहड़ी-पटरी वालों को जगह मिलेगी
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में इंडस्ट्रियल पलूशन पर सख्ती; CAQM ने तय की उत्सर्जन की लिमिट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।