मेरे ऊपर पेशाब किया, तीन दिनों तक जलाया, आज मार डालेगा; गुरुग्राम छात्रा ने लगाई थी मां से मदद की गुहार
गुरुग्राम में 19 साल की छात्रा के लिविइन पार्टनर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। त्रिपुरा की रहने वाली छात्रा जिंदगी और और मौत के बीच झूल रही है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

गुरुग्राम में 19 साल की छात्रा के लिविइन पार्टनर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। त्रिपुरा की रहने वाली छात्रा जिंदगी और और मौत के बीच झूल रही है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि लिवइन पार्टनर शिवम ने ना सिर्फ उसका रेप किया बल्कि तीन दिनों तक बेरहमी से उसकी पिटाई की और सेनिटाइजर से उसके प्राइवेट पार्ट तक जला दिए। इस मामले में मां का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोपी और घटना को लेकर दो दावे किए हैं, वह विचलित करने वाले हैं।
मां में बताया की 16 फरवरी को रात बजे उनकी बेटी का उनके पास फोन आया। बेटी ने कहा, मेरे पास समय नहीं है, मैं मार दी जाऊंगी। शिवम नाम का लड़का मुझे तीन दिनों से मार रहा है। उसने मुझे मारा और जला भी दिया। वो आज मुझे मार डालेगा।
मां ने आगे कहा कि उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि शिवम ने उसे तीन दिनों से एक कमरे के अंदर बंद किया हुआ है। कुछ खाने-पीने के लिए नहीं दिया और उसके ऊपर पेशाब भी किया। मां ने दावा किया कि वह तीन दिनों तक दिन में तीन बार उसके प्राइवेट पार्ट्स जलाता रहा। चाकू से जगह-जगह उसके शरीर पर घाव कर दिए। उन्होंने आगे बताया, मेरी बेटी बायो टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए गुरुग्राम आई थी। ऑनलाइन ऐप के जरिए उसकी शिवम से दोस्ती हुई। शिवम ने शादी का झांसा देकर उसका रेप किया और उसकी ये हालत कर दी। उसकी हालत बहुत खराब है।
प्राइवेट पार्ट में आग लगाकर बनाया वीडियो
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 115, 118(1) 118(2), 127(2), 69 और 351(2) एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि शिवम ने 19 वर्षीय लिव-इन पार्टनर पर सैनिटाइजर डालकर उसके गुप्तांगों में आग लगा दी और इस घटना का वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था और धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि शिवम हैवानियत पर उतारू हो गया। जानकारी के मुताबिक शिवम को छात्रा के चरित्र पर भी शक था।
इंदौर जैसा कांड
इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में भी ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया था जिसमें बॉयफ्रेंड ने एमबीए छात्रा के साथ दरिंदगी कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसने गला घोंटकर छात्रा की हत्या की। फिर छाती पर बैठकर कई बार शव पर चाकू से वार किए. इसके बाद उसे शव के साथ भी अपनी हवस मिटाई और फिर वहां से फरार हो गया।




साइन इन