Gurugram illegal slums near Sector 12 market were razed as they had become drug dens गुरुग्राम: 125 अवैध झुग्गी जमींदोज; ड्रग्स, कब्जा और अपराध पर बड़ी स्ट्राइक, 2 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त, Gurgaon Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम: 125 अवैध झुग्गी जमींदोज; ड्रग्स, कब्जा और अपराध पर बड़ी स्ट्राइक, 2 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त

अपराधी इन झुग्गियों को अपने सुरक्षित ठिकानों के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। यहां भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थों का भंडारण, बिक्री और सप्लाई की जा रही थी, जिससे आसपास के क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

Wed, 11 Feb 2026 08:43 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता
share
गुरुग्राम: 125 अवैध झुग्गी जमींदोज; ड्रग्स, कब्जा और अपराध पर बड़ी स्ट्राइक, 2 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त

अपराध मुक्त बनाने और सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से छुड़ाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने एक बड़ी स्ट्राइक की। गुरुग्राम पुलिस ने एचएसवीपी विभाग के साथ मिलकर सेक्टर-12 मार्केट के पास स्थित मिनी क्राइम हब पर बुलडोजर चलाकर 125 से अधिक अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक झुग्गियां न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा थीं, बल्कि इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बन चुकी थीं।

दो एकड़ सरकारी जमीन को कराया मुक्त

पुलिस थाना सेक्टर-14 के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में लगभग 2 एकड़ भूमि (एचएसवीपी) पर लंबे समय से अवैध कब्जा था। गुप्त सूचनाओं और पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि अपराधी इन झुग्गियों को अपने सुरक्षित ठिकानों के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। यहां भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थों का भंडारण, बिक्री और सप्लाई की जा रही थी, जिससे आसपास के क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

भारी पुलिस बल के साथ 'डिमोलिशन'

बुधवार सुबह भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ टीमें मौके पर पहुंचीं। डीटीपी अधिकारी आरएस भाट और सेक्टर-14 थाना प्रबंधक निरीक्षक चंद्रभान के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। अधिकारियों के सहयोग से अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि को खाली कराया गया। इस दौरान पूरी सतर्कता बरती गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नरवणे की बुक का मामला; पेंगुइन इंडिया के गुरुग्राम दफ्तर पहुंची दिल्ली पुलिस
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का काम फिर अटका, जानिए अब कहां फंस रहा फेज-2 का रूट
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के CEO का अमेरिकी वीजा रिजेक्ट, भारत के साथ संबंधों को बताया 'नाजुक'

नशे और अवैध संपत्ति पर प्रहार गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि यह कार्यवाही केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों और उनके ठिकानों पर प्रहार करने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। इन ठिकानों के नष्ट होने से ड्रग्स सप्लाई चेन और छोटे स्तर पर होने वाले अपराधों पर लगाम लगेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।