gurugram startup ceo jasveer singh us visa rejection embassy social media outrage गुरुग्राम के CEO का अमेरिकी वीजा रिजेक्ट, भारत के साथ संबंधों को बताया ‘नाजुक’, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम के CEO का अमेरिकी वीजा रिजेक्ट, भारत के साथ संबंधों को बताया ‘नाजुक’

गुरुग्राम स्थित एक स्टार्टअप के सीईओ जसवीर सिंह का अमेरिकी वीजा आवेदन दिल्ली दूतावास ने खारिज कर दिया है। अधिकारियों ने उनके भारत के साथ संबंधों को 'कमजोर' बताया।

Wed, 11 Feb 2026 06:28 AMAnubhav Shakya गुरुग्राम, भाषा
share
गुरुग्राम के CEO का अमेरिकी वीजा रिजेक्ट, भारत के साथ संबंधों को बताया ‘नाजुक’

गुरुग्राम स्थित एक स्टार्टअप के सीईओ जसवीर सिंह का अमेरिकी वीजा आवेदन खारिज कर दिया गया है। दूतावास के इस फैसले पर हैरानी जताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सिंह का कहना है कि अधिकारियों ने उनके भारत के साथ संबंधों को 'नाजुक' बताया, जो उनकी समझ से परे है।

सीईओ ने उठाए प्रक्रिया पर सवाल

जसवीर सिंह ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे पिछले 13 वर्षों से भारत में अपना प्रोफेशनल करियर बना रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि वे भारत में अपनी कंपनी चला रहे हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार दे रहे हैं और नियमित टैक्स भर रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारियों ने इसे 'भारत लौटने का पर्याप्त आधार' नहीं माना।

सिंह ने कहा,'भारत के प्रति मेरी प्रतिबद्धता आपकी प्रक्रिया की तर्कशीलता से कहीं अधिक है। दिल्ली दूतावास की टीम को बेहतर प्रशिक्षण की जरूरत है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में सीवर के गड्ढे ने ली एक और शख्स की जान, चप्पल ने खोला मौत का राज

अस्वीकृति का आधिकारिक कारण

जसवीर सिंह द्वारा साझा किए गए पत्र के अनुसार, उन्हें अमेरिकी आव्रजन कानून के तहत 'गैर-आप्रवासी वीजा' के लिए अयोग्य पाया गया है। दूतावास के पत्र में दो मुख्य बातें कही गईं। पहली आवेदक यह साबित नहीं कर पाया कि उसकी गतिविधियां वीजा की श्रेणी के अनुरूप होंगी। दूसरा आवेदक अपने देश (भारत) के साथ मजबूत पेशेवर, वित्तीय और सामाजिक संबंध स्थापित करने में विफल रहा।

जसवीर सिंह ने सीधे अमेरिकी राजदूत को टैग करते हुए कहा कि या तो इरादे की परिभाषा गलत है या मूल्यांकन की प्रक्रिया में गंभीर बदलाव की आवश्यकता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।