Lawyer attacked in Delhi sustained head injuries a Thar car blocked his way दिल्ली में वकील पर हमला: क्लाइंट से मिलकर लौट रहे थे, सिर पर चोटें; थार ने रोक लिया था रास्ता, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में वकील पर हमला: क्लाइंट से मिलकर लौट रहे थे, सिर पर चोटें; थार ने रोक लिया था रास्ता

यह घटना 25 जनवरी को रात करीब 8:45 बजे के आसपास की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उत्तर प्रदेश के नोएडा एक्सटेंशन निवासी 29 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि एक संकरी गली में थार कार ने उनका रास्ता रोक लिया था जिसके बाद ही ये विवाद शुरू हुआ।

Sun, 1 Feb 2026 07:13 PMMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में वकील पर हमला: क्लाइंट से मिलकर लौट रहे थे, सिर पर चोटें; थार ने रोक लिया था रास्ता

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर के पास रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ये घटना काली थार और एक एसयूवी के बीच विवाद से जुड़ी है। दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील पर कथित तौर पर पांच से छह लोगों ने लाठियों से हमला किया। यह घटना 25 जनवरी को रात करीब 8:45 बजे के आसपास की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उत्तर प्रदेश के नोएडा एक्सटेंशन निवासी 29 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि एक संकरी गली में थार कार ने उनका रास्ता रोक लिया था जिसके बाद ही ये विवाद शुरू हुआ।

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि ‘मैं एक क्लाइंट से मिलने मुखर्जी नगर गया था और अपनी एसयूवी में सवार था, तभी हरियाणा रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक काली थार एक मोड़ पर मेरी गाड़ी के सामने अचानक रुक गई। थार ने मेरी कार का रास्ता पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। इसके बाद मैं करीब पांच मिनट तक इंतजार करता रहा और फिर अपनी कार निकालने की कोशिश की, जिसके बाद थार ड्राइवर कथित तौर पर गाली देने लगा।’

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल ले गई।

गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी

वकील ने पुलिस को बताया, 'मैं अपनी कार से नीचे उतरा और गाली-गलौज का विरोध किया तो थार चालक ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसपर जब मैंने पुलिस को सूचित करने की बात कही तो आरोपी ने तुरंत अपनी गाड़ी के शीशे चढ़ा लिए, फोन पर बात की और थोड़ी दूर जाकर फिर से रुक गया।

लाठियों से किया हमला

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान तब तक वहां भीड़ जमा हो गई थी और किसी ने उन्हें विवाद में न पड़ने और पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। इसी बीच शिकायतकर्ता का एक दोस्त भी वहां पहुंच गया। जब वे दोनों पुलिस को फोन करने के लिए अपनी कार की ओर वापस जा रहे थे, तभी थार चालक कथित तौर पर 5-6 साथियों के साथ लाठियों संग आया और पीछे से हमला कर दिया। हमें सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 2 विदेशी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:बजट 2026 में दिल्ली पुलिस को मिले कितने करोड़? मॉडल ट्रैफिक सिस्टम बनेगा
ये भी पढ़ें:कम पड़ी शराब तो दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचे युवक, ठेके कर्मचारियों को जमकर पीटा

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल ले गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं और जांच टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।