greater noida west ke 16 villages mein lagengi LED street lights tender issued see village name list ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इन 16 गांवों के लिए गुड न्यूज, गली-गली में होगा यह काम; देखें गांवों की लिस्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इन 16 गांवों के लिए गुड न्यूज, गली-गली में होगा यह काम; देखें गांवों की लिस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 16 गांवों की सभी गलियों का अंधेरा दूरकर एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। 

Wed, 29 April 2026 12:52 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इन 16 गांवों के लिए गुड न्यूज, गली-गली में होगा यह काम; देखें गांवों की लिस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख ऐमनाबाद, सादोपुर, छपरौला समेत 16 गांवों की सभी गलियां एलईडी स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगी। अंधेरे वाली गलियों में ये लाइट लगाने के लिए टेंडर जारी कर कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। फर्म का चयन कर एक महीने में काम शुरू करने की तैयारी है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शहरी क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों का भी तेजी से विस्तार हुआ है। नई बसावट वाले इलाके में स्ट्रीट लाइट का काम अधूरा होने की वजह से अंधेरा रहता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने सभी गलियों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्ययोजना तैयार की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में मेट्रो के 3 नए रूट की DPR पर काम शुरू, इन शहरों का सफर होगा आसान

इन गांवों से दूर होगा अंधेरा

योजना के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सूरजपुर, भोला रावल, तिलपता करनवास, कुलेसरा, कैलाशपुर उर्फ किराचपुर, बिसरख ऐमनाबाद, सादोपुर, इटेड़ा, खोदना खुर्द, खैरपुर गुर्जर, छपरौला, खेड़ा धर्मपुरा, मिलकलच्छी, खेड़ी, भनौता और सुनपुरा समेत 16 गांवों में अंधेरे वाले स्थान चिह्नित कर स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस काम पर करीब 3.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा ईस्ट इलाके के गांवों में भी स्ट्रीट लाइट का काम बाकी बचा है। वहां भी काम पूरा कराया जाएगा।

सोडियम लाइट हटाकर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगेंगी

बिजली की बचत के लिए वर्ष 2021 में ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में सोडियम लाइट को हटाकर उसके स्थान पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का फैसला लिया गया था। अब तक एक लाख से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। इसकी जिम्मेदारी सूर्या कंपनी के पास है। प्राधिकरण ने सर्वेक्षण कर अंधेरे वाले सभी स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई गई है, ताकि लोगों को दिक्कत न हो। इसके अलावा हादसों का खतरा कम हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की अड़चन दूर,फरीदाबाद के सोतई गांव की जमीन का विवाद सुलझा

दो प्रमुख सड़कों पर आकर्षक खंभे लगाए जाएंगे

ग्रेनो वेस्ट की दो प्रमुख सड़कों चार मूर्ति चौक से तिगरी गोलचक्कर और ऐस सिटी से खैरपुर गोलचक्कर तक 80 मीटर चौड़ी सड़क पर स्ट्रीट लाइट के आकर्षक खंभे (कोनिकल आर्च पोल) लगाए जाएंगे। इनकी लंबाई सामान्य खंभे की अपेक्षा कम होने से सड़क पर अधिक उजाला रहता है। प्राधिकरण ने इसकी निविदा जारी की है। कंपनी का चयन कर एक माह में काम शुरू करा दिया जाएगा। चारमूर्ति चौक से तिगरी गोलचक्कर तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क पर 276 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। शहर में पहली बार इस तरह के आकर्षक पोल लगाए जाएंगे। खंभे की ऊंचाई कम होने से पेड़ों की टहनियों में ढंकने की समस्या दूर हो जाएगी। इन दोनों मार्गों पर आवाजाही अधिक है।

प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''अधिकारियों को गांवों में अंधेरे वाले सभी स्थानों पर उजाला करने के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। शहर की प्रमुख सड़कों पर सजावटी लगाने का भी काम किया जा रहा है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिल्ला एलिवेटेड रोड की डेडलाइन तय, नोएडा-दिल्ली के बीच खत्म होगा जाम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।