chilla elevated road update completion deadline december 2027 traffic relief noida to delhi चिल्ला एलिवेटेड रोड की डेडलाइन तय, नोएडा-दिल्ली के बीच खत्म होगा जाम; अब कितना बचा काम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

चिल्ला एलिवेटेड रोड की डेडलाइन तय, नोएडा-दिल्ली के बीच खत्म होगा जाम; अब कितना बचा काम

नोएडा सेक्टर-16ए फिल्म सिटी का जाम खत्म करने के लिए बन रहा चिल्ला एलिवेटेड रोड की डेडलाइन तय कर दी गई है। अभी तक इसका आधा काम भी पूरा नहीं हुआ है। करीब 5.5 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर नोएडा और दिल्ली के बीच एक 'लाइफलाइन' की तरह काम करेगा।

Tue, 28 April 2026 06:10 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
चिल्ला एलिवेटेड रोड की डेडलाइन तय, नोएडा-दिल्ली के बीच खत्म होगा जाम; अब कितना बचा काम

नोएडा सेक्टर-16ए फिल्म सिटी का जाम खत्म करने के लिए बन रही चिल्ला एलिवेटेड रोड दिसंबर 2027 तक बनकर तैयार होगी। अभी तक इसका 47 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने सोमवार को ऑनलाइन बैठक कर इस परियोजना के काम की प्रगति जानी।

चिल्ला एलिवेटेड रोड शहर की ऐसी परियोजना है, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर रखते हैं। उनके निर्देश पर हर महीने इसके काम की समीक्षा होती है। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव ने सोमवार को बैठक ली। नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम से एसीईओ वंदना त्रिपाठी, महाप्रबंधक एसपी सिंह से जुड़े। अपर मुख्य सचिव ने अब तक हुए काम की प्रगति जानी। अधिकारियों से काम में अवरोधक की भी जानकारी ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर 5.5 KM लंबे चिल्ला एलिवेटेड रोड पर 6 जगह बनेंगे लूप

एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि एलिवेटेड रोड का 47 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। दिसंबर 2027 तक इसका काम पूरा होने का समय है। कोशिश की जाएगी कि तय समय से इस एलिवेटेड रोड को चालू करा दिया जाए। यह एलिवेटेड रोड दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास तक बन रहा है। चिल्ला रेगुलेटर से इस एलिवेटेड को दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा। ऐसे में दिल्ली से आकर एलिवेटेड रोड से होते हुए बिना जाम में फंसकर लोग ग्रेटर नोएडा की ओर आ-जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण में लगाई घटिया स्टील, 10 करोड़ रुपये जुर्माना

छह साल पहले निर्माण कार्य शुरू हुआ

चिल्ला एलिवेटेड रोड का शिलान्यास वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। हालांकि, काम जून 2020 में शुरू हुआ। दिसंबर 2022 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन नवंबर 2021 तक करीब 13 प्रतिशत काम ही हो पाया। इस बीच प्राधिकरण और निर्माण एजेंसी के बीच लागत को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद करीब तीन वर्ष तक काम बंद रहा। फिर नए सिरे से टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन किया गया। करीब एक साल से काम चल रहा है और इस बार अगले वर्ष दिसंबर तक तैयार होने की समयसीमा रखी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में अब बनेंगे QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड, चोरी-धांधली पर लगेगी लगाम

एलिवेटेड रोड का सर्वे जल्द पूरा होगा

वहीं, नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास से सेक्टर-94 यमुना पुस्ते तक बनने वाली एलिवेटेड रोड के लिए सर्वेक्षण जल्द पूरा होगा। इसके लिए प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की को फीस के रूप में 74 लाख रुपये दे दिए हैं। यह एलिवेटेड रोड, चिल्ला एलिवेटेड रोड और यमुना पुस्ते पर बनने वाले एलिवेटेड रोड के बीच सेतु का काम करेगी। महामाया फ्लाईओवर और यमुना पुस्ते के बीच करीब डेढ़ आईआईटी रुड़की की टीम दो बार सर्वेक्षण करने के लिए मौके पर आ भी चुकी है। अब सर्वेक्षण रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाना है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह का कहना है कि आईआईटी रुड़की परियोजना के सर्वेक्षण की रिपोर्ट जल्द प्राधिकरण को देगी। इसके बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।