ghaziabad metro three new routes expansion dpr noida sector 62 sahibabad vaishali gokulpuri ncr गाजियाबाद में मेट्रो के 3 नए रूट की DPR पर काम शुरू, दिल्ली-नोएडा जाना होगा और आसान, जानें रूट प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में मेट्रो के 3 नए रूट की DPR पर काम शुरू, दिल्ली-नोएडा जाना होगा और आसान, जानें रूट प्लान

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) गाजियाबाद में मेट्रो के विस्तार के लिए तीन नए रूट की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रहा है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने इसके लिए अनुमति दे दी है, जिससे जल्द ही इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने की उम्मीद है।

Wed, 29 April 2026 09:56 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में मेट्रो के 3 नए रूट की DPR पर काम शुरू, दिल्ली-नोएडा जाना होगा और आसान, जानें रूट प्लान

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) गाजियाबाद के तीन रूट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है, जिसकी अनुमति गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) से कई माह पूर्व दे चुका है। ऐसे में डीपीआर जल्द तैयार होने की उम्मीद है। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि डीपीआर तैयार होने के बाद शासन को भेजी जाएगी।

गाजियाबाद में मेट्रो विस्तार और नए रूट को लेकर कई सालों से मंथन चल रहा है। ऐसे में पिछले साल डीएमआरसी ने जीडीए से तीन रूट की डीपीआर तैयार करने की अनुमति मांगी थी, जो प्राधिकरण की तरफ से दी भी दी थी। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि सब कुछ ठीक रहा तो गाजियाबाद में मेट्रो के तीन रूटों का विस्तार होगा। इसमें नोएडा सेक्टर-62 इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन तक करीब 5.1 किलोमीटर, वैशाली से मोहननगर होते हुए गोकुलपुरी तक करीब 16 किलोमीटर और शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक तीन किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब ऑर्बिटल रेल, 270 KM लंबा रिंग रेल नेटवर्क बनेगा

इन रूट से दिल्ली नोएडा की दूरी गाजियाबाद से और कम हो जाएगी। वहीं, गोकुलपुरी-वैशाली- मोहननगर रूट के तैयार होने से हिंडन एयरपोर्ट जाने वालों को भी फायदा हो सकता है। इस तीनों परियोजना पर करीब 4800 करोड़ की लागत आने का अनुमान लगाया गया है।

मोहननगर मेट्रो का विस्तार गोकुलपुरी तक

वैशाली से मोहननगर के बीच प्रस्तावित पांच किलोमीटर लंबे रूट का विस्तार दिल्ली के गोकुलपुरी तक किया जा सकता है। इस रूट की लंबाई करीब 16 किलोमीटर होगी। इसके बन जाने से सबसे ज्यादा फायदा हिंडन एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों को होगा। गोकुलपुरी से वैशाली के बीच गोकुलपुरी, गगन विहार, पसौंडा हिंडन एयरपोर्ट, मोहननगर, साहिबाबाद और वैशाली मेट्रो स्टेशन बनाए जा सकते हैं। मोहननगर पर इंटरचेंज पॉइंट भी बना सकते हैं। जहां से यात्री रेड लाइन मेट्रो और अन्य रूट के लिए बदल सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिल्ला एलिवेटेड रोड की डेडलाइन तय, नोएडा-दिल्ली के बीच खत्म होगा जाम

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन मेट्रो से जुड़ेगा

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक मेट्रो चलाने की कवायद चल रही है। करीब तीन किलोमीटर लंबे इस रूट के विस्तार के लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा है। दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल नया बस अड्डा आने वाली रेड लाइन मेट्रो ट्रेन इस रूट के बनने के बाद गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक संचालित हो सकेगी। इससे नमो भारत के यात्रियों को भी फायदा होगा।

नोएडा से जुड़ेगा गाजियाबाद

नोएडा सेक्टर-62 इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन तक की दूरी करीब 5.11 किलोमीटर है। इसके बीच में पांच मेट्रो स्टेशन होंगे। ये मेट्रो स्टेशन वसुंधरा, साहिबाबाद, डीपीएस इंदिरापुरम, शक्तिखंड, वैभव खंड बनाए गए हैं।

नंद किशोर कलाल, उपाध्यक्ष, जीडीए, ''गाजियाबाद के तीन रूट की डीपीआर बनाने के लिए पूर्व में ही डीएमआरसी को अनुमति दी जा चुकी है। वह इन इसपर काम कर रहे है। उम्मीद है कि तैयार डीपीआर जल्द प्राधिकरण को सौंपी जाएंगी। जीडीए को डीपीआर मिलने के बाद शासन को भेजी जाएंगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के हॉल्ट स्टेशनों पर भी यात्रियों को जल्द मोबाइल UTS से मिलेंगे टिकट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।