noida amor society 21 year old btech girl student commits suicide by jumping from 28th floor नोएडा में आधी रात को 28वीं मंजिल से कूद गई कारोबारी की बेटी, पंजाब से कर रही थी बीटेक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में आधी रात को 28वीं मंजिल से कूद गई कारोबारी की बेटी, पंजाब से कर रही थी बीटेक

नोएडा के सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसाइटी में शनिवार देर रात 21 वर्षीय युवती ने 28वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक युवती के पिता कारोबारी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सेक्टर 24 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Sun, 29 March 2026 10:55 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में आधी रात को 28वीं मंजिल से कूद गई कारोबारी की बेटी, पंजाब से कर रही थी बीटेक

नोएडा के सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसाइटी में शनिवार देर रात 21 वर्षीय युवती ने 28वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक युवती के पिता कारोबारी हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवती अर्पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मंडेरवा गांव की रहने वाली थी। वह पंजाब के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले ही पंजाब से नोएडा आई थी। परिवार के लोग इस घटना से पूरी तरह टूट गए हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार से उतर रहे बसपा नेता को अज्ञात वाहन ने रौंदा, नोएडा के अस्पताल में मौत

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला

परिजनों का कहना है कि अर्पिता पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थी। हालांकि, उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका सही कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, जिससे घटना की वजह का पता चल सके। पुलिस अब युवती के मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों के संपर्क में थी और उसके मन में क्या चल रहा था। कॉल डिटेल और मैसेज की भी जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा: नवजात बच्ची को बेचने के मामले में अस्पताल सील, मालिक और 2 कर्मचारी अरेस्ट

परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ

यह घटना शनिवार रात करीब सवा 12 बजे की बताई जा रही है। सोसाइटी की 28वीं मंजिल पर ही युवती के पिता का फ्लैट है। उसने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाई है। देर रात हुई इस घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण का खुलासा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा के इस गांव ने लगाया DJ पर बैन, नियम तोड़ा तो 'हुक्का-पानी' होगा बंद
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।