greater noida 4 projects buyers relieved due to registry starts ग्रेनो के इन 4 प्रोजेक्ट में रजिस्ट्री का रास्ता साफ; वर्षों बाद खरीदारों को राहत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेनो के इन 4 प्रोजेक्ट में रजिस्ट्री का रास्ता साफ; वर्षों बाद खरीदारों को राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ ग्रुप की चार परियोजनाओं में खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है। प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद मालिकाना हक देने की प्रक्रिया तेजी से जारी है जिससे वर्षों से इंतजार कर रहे लोग बेहद खुश हैं।

Wed, 11 Feb 2026 02:25 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेनो के इन 4 प्रोजेक्ट में रजिस्ट्री का रास्ता साफ; वर्षों बाद खरीदारों को राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ ग्रुप की चार परियोजनाओं में करीब 2078 लोगों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है। खरीदार कई वर्ष बाद रजिस्ट्री शुरू होने पर बेहद खुश हैं। वहीं, इसमें से ज्यादातर लोगों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है, बाकी के लोगों की रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

इन चार परियोजनाओं के खरीदारों को मिलेगा मालिकाना हक

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सौंदर्यम, गौड़ सिटी 2 स्थित 14 एवेन्यू, गौर सिटी मॉल और गौड़ सिटी सेंटर में सभी लोगों को जल्दी उनके घरों और दुकानों पर मालिकाना हक मिल जाएगा। इन परियोजनाओं में रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कराई जा रही रजिस्ट्री

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से गौर सौंदर्यम में 187, 14 एवेन्यू 1088, गौर सिटी मॉल 610 और गौर सिटी सेंटर 193 लोगों की रजिस्ट्री की अनुमति गौड़ प्रबंधन को मिल चुकी है, जिसके तहत नवंबर 2025 के अंत से लोगों की रजिस्ट्री कराई जा रही है। इन परियोजनाओं में तेजी के साथ लोगों की रजिस्ट्री कराई जा रही है।

वर्षों से अटकी है रजिस्ट्री प्रक्रिया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सौंदर्यम, 14 एवेन्यू, गौड़ सिटी मॉल और गौड़ सिटी सेंटर में कई खरीदार वर्षों से रजिस्ट्री की प्रक्रिया अटकी हुई है।

बिल्डर प्रबंधन को रजिस्ट्रेशन की मंजूरी

वहीं इस मामले को लेकर बिल्डर प्रबंध एवं प्राधिकरण के बीच कोर्ट में मामला भी चल रहा है, जिसमें कुछ राहत मिलने और आपसी समझौते के बाद प्राधिकरण द्वारा इन परियोजनाओं में बिल्डर प्रबंधन को रजिस्ट्रेशन शुरू करने की अनुमति दी गई है, जिसके तहत अभी तक चारों परियोजनाओं में लगभग रजिस्ट्रियां कराई जा चुकी हैं। वहीं, बाकी की बची हुई रजिस्ट्री कराई जा रही है।

5 से 6 साल बाद घर पर मिला मालिकाना हक

गौड़ सौंदर्यम और 14 एवेन्यू दोनों हाउसिंग प्रोजेक्ट है, जिसमें लोगों के करीब 5 से 6 साल के इंतजार के बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हुई है। गौड़ सौंदर्यम में 2020 से लोग रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब 6 साल बाद लोगों के रजिस्ट्री का इंतजार खत्म हुआ है। सोसाइटी में ज्यादातर सभी लोगों की रजिस्ट्री समाप्त कर दी जा चुकी है। कुछ लोगों की रजिस्ट्री बची हुई है, जो की फ्लैट मालिक के बाहर विदेश में होने के कारण रुकी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गरीबों को घर देने में यूपी में दूसरे नंबर पर गाजियाबाद, क्या कहते हैं आंकड़े?
ये भी पढ़ें:एमपी में तलाकशुदा बेटियां भी होंगी पेंशन की हकदार, कैबिनेट का बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 9वें फ्लोर से कूद मैनेजर ने दी जान, परिजनों को किस बात का शक?

तेजी से चल रही प्रक्रिया

वहीं, 14 एवेन्यू में तेजी के साथ रजिस्ट्री हो रही है। ज्यादातर लोगों की रजिस्ट्री हो चुकी है। बाकी के लोगों की प्रक्रिया चल रही है। 2021 के बाद अब लोगों को अपने घर पर मालिकाना हक मिलेगा।गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ ने कहा कि चार परियोजनाओं में रजिस्ट्री करने की अनुमति मिली है। इस प्रक्रिया को तेजी से किया जा रहा है। जल्द प्रक्रिया को पूरा कर लोगों को उनके घरों व दुकानों पर मालिकाना हक दिया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।