Char Murti to Tigri gol chakkar service road in Greater Noida west to be widened; Relief for over 20 housing societies ग्रेटर नोएडा में चार मूर्ति से तिगरी गोल चक्कर तक सर्विस रोड होगा चौड़ा, 20 से अधिक सोसाइटियों तक राहत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में चार मूर्ति से तिगरी गोल चक्कर तक सर्विस रोड होगा चौड़ा, 20 से अधिक सोसाइटियों तक राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति/गौड़ चौक से तिगरी गोलचक्कर के बीच सड़क के दोनों तरफ की सर्विस रोड चौड़ा की जा रही है। सर्विस रोड के चौड़ा होने से गाजियबाद आने-जाने वालों के साथ ही गौर सिटी-1, 2 और आसपास की 20 से अधिक सोसाइटियों में रहने वालों को भी सुविधा होगी। 

Fri, 1 May 2026 12:41 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा में चार मूर्ति से तिगरी गोल चक्कर तक सर्विस रोड होगा चौड़ा, 20 से अधिक सोसाइटियों तक राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति/गौड़ चौक से तिगरी गोलचक्कर के बीच आवागमन जल्द ही सुगम हो जाएगा। सड़क के दोनों तरफ की सर्विस रोड को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, मुख्य सड़क पर निर्माणाधीन यूटर्न का काम अंतिम चरण में चल रहा है। सर्विस रोड के चौड़ा होने से गाजियबाद आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिल जाएगी। गौर सिटी-1, 2 और आसपास की 20 से अधिक सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। इस काम पर आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम से निजात के लिए चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का काम तेज कर दिया गया है। इसे अगले चार माह में चालू करने का लक्ष्य है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वाहनों का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जाम की समस्या पैदा होने लगी है। इससे निपटने के लिए सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ी करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत चार मूर्ति/ गौड़ चौक से तिगरी तक लगभग दो किलोमीटर लंबे सर्विस रोड को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इन 16 गांवों के लिए गुड न्यूज, गली-गली में होगा यह काम

यूटर्न जुलाई तक होगा तैयार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि जमीन की उपलब्धता के आधार पर दोनों तरफ के सर्विस रोड को दो से तीन लेन का किया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द इस काम को पूरा किया जाए, ताकि लोगों को आवाजाही में राहत मिल सके। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ चौक और तिगरी के बीच पहले से ही यूटर्न का काम चल रहा है। इसका काम जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रमिकों के लिए गुड न्यूज, ग्रेटर नोएडा के पतवाड़ी गांव के पास बनेंगे 2500 फ्लैट

लोगों को फायदा होगा

गौर सिटी-1 और दो की सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद की तरफ जाने वाले लोग भी इस रास्ते से होकर आवाजाही करते हैं। सुबह से लेकर देर रात तक ट्रैफिक का दबाव होने की वजह से अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए यहां सर्विस रोड को चौड़ा करने के साथ तिगरी और गौड़ चौक के बीच मुख्य सड़क पर दो नए यूटर्न बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या को खत्म करने की योजना है। इसी कड़ी में चार मूर्ति चौक और तिगरी के बीच सर्विस मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। दो यूटर्न का निर्माण भी किया जा रहा है। अंडरपास का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में 5 KM लंबा नया 6 लेन एलिवेटेड रोड बनाने का प्लान, ये होगा रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।