gigolo service job fraud gang busted gurugram two arrested from manesar जिगोलो जॉब का फर्जी विज्ञापन देकर ठगने वाले गैंग का खुलासा, गुरुग्राम के मानेसर से 2 अरेस्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जिगोलो जॉब का फर्जी विज्ञापन देकर ठगने वाले गैंग का खुलासा, गुरुग्राम के मानेसर से 2 अरेस्ट

साइबर सिटी गुरुग्राम की पुलिस टीम ने फेसबुक के जरिये जिगोलो सर्विस का लुभावना विज्ञापन देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर अपराध थाना (पूर्व) की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को मानेसर से गिरफ्तार किया है।

Sat, 14 Feb 2026 06:42 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
जिगोलो जॉब का फर्जी विज्ञापन देकर ठगने वाले गैंग का खुलासा, गुरुग्राम के मानेसर से 2 अरेस्ट

साइबर सिटी गुरुग्राम की पुलिस टीम ने फेसबुक के जरिये जिगोलो सर्विस का लुभावना विज्ञापन देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर अपराध थाना (पूर्व) की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को मानेसर से गिरफ्तार किया है।

आरोपी सोशल मीडिया पर जिगोलो सर्विस का विज्ञापन डालकर मेंबरशिप के नाम पर भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठते थे। इस ठगी का खुलासा अगस्त 2025 में हुआ था, जब एक पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने फेसबुक पर जिगोलो सर्विस का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद उसे मेंबरशिप और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर झांसा दिया गया। आरोपियों ने झांसे में लेकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में बड़ी राशि ट्रांसफर करवा ली और बाद में संपर्क तोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीन के ठगों को 2100 ई-सिम भेजने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे होती थी ठगी

मानेसर से दो आरोपी गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) साइबर अपराध प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में साइबर थाना पूर्व की पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के बाद शुक्रवार को मानेसर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय देशराज निवासी गांव खो और अजुर्न सिंह निवासी गांव घाटोली, जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई। अजुर्न सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत है, जबकि देशराज शहर में टैक्सी चलाने का काम करता है।

फर्जी सिम और किराये के बैंक खातों का करते थे इस्तेमाल

पुलिस की पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने बताया कि वे ठगी के नेटवर्क को फैलाने के लिए फर्जी सिम कार्ड और किराये के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। जिस नंबर से पीड़ित ने संपर्क किया था, वह सिम देशराज के नाम पर थी। देशराज ने इसे मात्र 1500 रुपये के लालच में एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। ठगी की राशि में से 40 हजार रुपये आरोपी अर्जुन के बैंक खाते में आए थे। अर्जुन ने स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता किसी तीसरे व्यक्ति को 3000 रुपये में इस्तेमाल के लिए दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने पीछा कर ज्योतिषी पति को कार में गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, फिर हुआ ऐसा

क्या होती है जिगोलो सर्विस

जिगोलो (Gigolo) ऐसे पुरुषों को कहा जाता है, जो पैसों या उपहारों के बदले अमीर घरों की महिलाओं को यौन सेवाएं प्रदान करते हैं। जिगोलो सर्विस में सिर्फ शारीरिक संबंध ही शामिल नहीं होते, बल्कि कई बार उन्हें पार्टियों या डिनर डेट पर एक 'एस्कॉर्ट' के रूप में साथ जाने के लिए भी बुलाया जाता है। यह पूरी तरह से एक व्यावसायिक लेन-देन है। इसमें महिला क्लाइंट पुरुष की सेवाओं के लिए एक निश्चित फीस का भुगतान करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: सहकर्मी ने की महिला कैबिन-क्रू से रेप की कोशिश, शेयर किया था होटल रूम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।