गाजियाबाद: 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, चश्मदीद ने बताया रात 2 बजे हुआ क्या था
मृतक बहनें कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं और अक्सर टास्क-बेस्ड कोरियन गेम खेला करती थीं। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। मृतक लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल है।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के भारत सिटी में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्य कर ली। पुलिस के मुताबिक ये घटना मंगलवार रात 2 बजे की है। पुलिस के मुताबिक तीनों बहनों ने बालकनी से कूदकर जान दी है। तीनों बहनें माता-पिता संगथाना टीलामोड़ स्थित भारत सिटी हाई राइज सोसायटी में टावर बी-1 में रहती थीं। पुलिस एक ऑनलाइन कोरियन गेम की लत संबंधी पहलू की भी जांच कर रही है।
वहीं इस मामले पर चश्मदीद अरुण कुमार ने भी जानकारी दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि 'मैंने उन तीनों को कूदते हुए देखा। यह घटना रात करीब 2 बजे की है। मैंने जो देखा, उसके मुताबिक उनमें से एक ने कूदने की योजना बनाई थी, और बाकी दोनों उसे बचाने की कोशिश में गिर गए। मैंने पुलिस को फोन किया और मामले की जानकार दी।'
चश्मदीद के मुताबिक उन्होंने रात में तीनों बहनों को बालकनी में देखा। लाइट ऑन थी और बार-बार बैक साइड (पीठ की ओर) से गिरने की कोशिश कर रहे थे और दूसरा उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा था। ये करीब 2 बजे की बात है और मेरी नजर इसलिए गई क्योंकि दो बजे अगर किसी की लाइट ऑन होती है तो थोड़ा संदेह होता है और ऊपर से कोई बालकनी पर चढ़कर बैठा हो। मुझे कुछ समझ में आता इससे पहले उन्होंने छलांग लगा दी थी। मुझे तो यही दिखा कि प्लानिंग ही की गई थी और बाकी उसे बचान में गिरे हैं। इसके बाद मैं नीचे आया पुलिस को सूचित किया।'
ऑनलाइन गेम की आदी
पुलिस के मुताबिक, मृतक बहनें कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं और अक्सर टास्क-बेस्ड कोरियन गेम खेला करती थीं। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुट गई है।
बच्चियों के पिता ने क्या कहा?
इन तीनों बच्चियों के पिता ने बताया है कि तीनों एक कोरियन गेम खेलती थीं, जिसमें 50 दिन में 50 टास्क पूरे होते हैं। 50वें टास्क में ही तीनों ने बालकनी से छलांग लगा ली। पिता ने बताया कि उन्हें फोन देखने के बाद पता चला कि तीनों कोरियन गेम खेलती थीं।
आत्महत्या पर चर्चा करना कुछ लोगों के लिए भावनात्मक रूप से कठिन या ट्रिगरिंग हो सकता है। हालांकि, आत्महत्या रोकी जा सकती है। भारत में आत्महत्या रोकथाम के लिए कुछ प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं: सुमैत्री (दिल्ली स्थित): 011-23389090, स्नेहा फाउंडेशन (चेन्नई स्थित): 044-24640050। जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन