Commercial vehicles no entry in Ghaziabad Raj Nagar Extension for 4 hours daily, know timings गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रोज शाम 4 घंटे इन गाड़ियों की रहेगी नो एंट्री, जानें समय, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रोज शाम 4 घंटे इन गाड़ियों की रहेगी नो एंट्री, जानें समय

गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि राजनगर एक्सटेंशन में रोजाना 4 घंटे कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।  

Wed, 4 Feb 2026 07:15 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रोज शाम 4 घंटे इन गाड़ियों की रहेगी नो एंट्री, जानें समय

गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि राजनगर एक्सटेंशन में रोजाना 4 घंटे व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में भारी वाहनों के आवागमन, जाम की समस्या और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े बिंदुओं पर मंथन किया गया।

एडिशनल सीपी ट्रैफिक एवं कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशेष रूप से राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन से होने वाले जाम और दुर्घटनाओं की समस्या पर चर्चा हुई। इसके साथ ही साजन मोड़ से चौधरी मोड़ होते हुए रेलवे स्टेशन गाजियाबाद तक भारी व्यावसायिक वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित किए जाने के विकल्पों पर ट्रांसपोर्ट यूनियन से सुझाव मांगे गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GDA की कई कॉलोनियां अब गाजियाबाद नगर निगम के हवाले, 3.5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

विचार-विमर्श के दौरान ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए यह सहमति बनी कि नागद्वार से राजनगर रेजीडेंसी यू-टर्न के बीच रोजाना शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक सभी प्रकार के कॉमर्शियल वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस निर्णय से पीक आवर में जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे अफसरों से वार्ता होगी

एडिशनल सीपी ने बताया कि साजन मोड़ से चौधरी मोड़ होते हुए रेलवे स्टेशन तक भारी वाहनों के आवागमन को लेकर रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर व्यावहारिक समाधान निकालने पर भी सहमति बनी। इस विषय में आगे अलग से निर्णय लिया जाएगा।

गाजियाबाद पुलिस को दस नए पीआरवी वाहन मिले

वहीं आपात सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में गाजियाबाद पुलिस को दूसरे चरण में 10 नए दोपहिया पीआरवी वाहन मिले हैं। एडीसीपी क्राइम व प्रोटोकॉल पीयूष सिंह ने बतया कि यूपी-112 परियोजना के तहत गाजियाबाद को 10 दोपहिया पीआरवी वाहन आवंटित किए गए हैं। इन वाहनों का उद्देश्य तंग गलियों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और ट्रैफिक जाम वाले इलाकों में भी तेजी से पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि कॉलर व पीड़ित को समय रहते सहायता मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR के इस नए रूट पर मेट्रो चलाने की तैयारी, इन इलाकों में रहने वालों को होगा लाभ

मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी दस दोपहिया पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानाक्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर एसीपी ट्रैफिक व यूपी-112 जियाउद्दीन अहमद, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 मौजूद रहे। एडीसीपी प्रोटोकॉल ने बताया कि दोपहिया पीआरवी वाहनों के शामिल होने से यूपी-112 की आपातकालीन सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। खासकर दुर्घटना, अपराध, मेडिकल इमरजेंसी और महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस की पहुंच पहले से कहीं ज्यादा तेज होगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।