ghaziabad suicide of 3 sisters playing korean game what father told बीच वाली कमांडर, 50 दिन का खेल; गाजियाबाद में 9वें मंजिल से कूदने वाली 3 बेटियों के पिता ने बताई पूरी बात, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बीच वाली कमांडर, 50 दिन का खेल; गाजियाबाद में 9वें मंजिल से कूदने वाली 3 बेटियों के पिता ने बताई पूरी बात

दिल्ली के करीब यूपी के गाजियाबाद की एक घटना ने पूरे देश को सन्न कर दिया है। ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसीं 3 नाबालिग बहनों ने देर रात 9वें मंजिल पर मौजूद अपने फ्लैट से कूदकर जान दे दी।

Wed, 4 Feb 2026 12:32 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
बीच वाली कमांडर, 50 दिन का खेल; गाजियाबाद में 9वें मंजिल से कूदने वाली 3 बेटियों के पिता ने बताई पूरी बात

दिल्ली के करीब यूपी के गाजियाबाद की एक घटना ने पूरे देश को सन्न कर दिया है। ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसीं 3 नाबालिग बहनों ने देर रात 9वें मंजिल पर मौजूद अपने फ्लैट से कूदकर जान दे दी। 15, 14 और 12 साल की इन बच्चियों के पिता ने बताया कि तीनों एक कोरियन गेम खेलती थीं, जिसमें 50 दिन में 50 टास्क पूरे करने के लिए दिए जाते हैं। 50वें टास्क में तीनों ने देर रात करीब 2 बजे फ्लैट से कूदकर जान दे दी।

बच्चियों के पिता ने मीडिया से बातचीत में रोते हुए कहा, 'फोन देखने के बाद हमें बाद में पता चला कि तीनों कोरियन गेम खेलती थीं। उन्होंने लिखा है कि आईएम सॉरी, हम कोरियन गेम नहीं छोड़ सकते हैं। हम मर रहे हैं। हम जा रहे हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि बीच वाली बेटी गेम में कमांडर की भूमिका में थी। बड़ी और छोटी बेटी उसके कहे मुताबिक रही थीं। पिता ने कहा कि बीच वाली बेटी की कहने पर ही तीनों ने यह कदम उठाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहाना, खाना, सोना और अब मौत भी एक साथ… क्या 3 बहनों की 'अजीब आदत' बन गई काल?

रात को हुए घटनाक्रम को लेकर उन्होंने बताया कि एक बार रात में एक लड़की ने आकर मां को किस किया था। इसके बाद रात करीब 2 बजे तीनों ने बालकनी से छलांग लगा दी। पिता का कहना है कि उन्हें यह तो पता था कि बेटियां दूसरे बच्चों की तरह ऑनलाइन गेम खेलती हैं। लेकिन यह नहीं जानते थे कि कोई ऐसा खतरनाक गेम खेल रही हैं और जिसमें उनकी जान ही चली जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों के मरने के बाद उन्हें पता चला है कि उस गे में 50 टास्क दिए जाते हैं और अंतिम में यह खौफनाक कदम उठाना था।

कहती थीं कि कोरिया जाना है

पिता ने कहा, ‘फॉरेंसिक टीम ने हमें फोन की जांच के बाद बताया कि गेमिंग की वजह से खुदखुशी की है। ढाई तीन साल से गेम खेलती थीं। कभी-कभी कहती थीं कि हमें कोरिया जाना है। हम कहते थे कि कोरिया क्यों जाएंगे। मैं उस वक्त बाहर वाले रूम में सो रही था। वाइफ अंदर वाले रूम में थी। उन्होंने यहां से आकर पानी पीने के बहाने कूदकर जान दे दी। उनके पास उस वक्त फोन था। उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोरियन गेम की लत ने गाजियाबाद की 3 बहनों ले ली जान, 'ब्लू व्हेल' की यादें ताजा

हमेशा साथ रहती थी तीनों, माता-पिता से बनाती थीं दूरी

बच्चियो के पिता ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि इस गेम में कूदने का टास्क था। इतने कहते ही वह रोने लगे और कहा, टकौन बाप अपने बच्चे को मरने देगा? कौन बाप बच्चों को ऐसा गेम खेलने देगा। हमें तो आज पता चला सब।' पिता ने बताया कि तीनों बेटियों में बहुत मिलाप था और हमेशा एक साथ रहती थीं। पढ़ाई छोड़ चुकी बच्चियां एक साथ गेम खेलती थीं। उन्होंने कहा, 'बीच वाली बेटी खुद को बॉस कहती थी। बाकी दोनों उसके ऑर्डर को फॉलो करती थी। उसके बिना खाना भी नहीं खाती थीं। टॉयलेट भी तीनों साथ में जाती थीं। एक सातवीं में, दूसरी पांचवीं और तीसरी चौथी में थीं। 2 साल से स्कूल नहीं जा रही थीं। फेल हो जाने के बाद शर्म की वजह से उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था। कमरे में तीनों अकेले रहती थीं। हम कमरे में जाते थे तो वे निकल जाती थीं।'

पुलिस ने कहा- कोरियन गेम ‘लव गेम’ की थी लत

सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये बहनें एक ऑनलाइन कोरियन गेम 'लव गेम' की आदी थीं और बच्चियों के माता-पिता उनके बहुत ज्यादा गेम खेलने पर आपत्ति जताते थे। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस को मंगलवार देर रात करीब 2.15 बजे सूचना मिली कि साहिबाबाद इलाके में टीला मोड़ पुलिस स्टेशन के तहत भारत सिटी के एक टावर में नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से तीन लड़कियों ने छलांग लगा दी है।

आत्महत्या पर चर्चा करना कुछ लोगों के लिए भावनात्मक रूप से कठिन या ट्रिगरिंग हो सकता है। हालांकि, आत्महत्या रोकी जा सकती है। भारत में आत्महत्या रोकथाम के लिए कुछ प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं: सुमैत्री (दिल्ली स्थित): 011-23389090, स्नेहा फाउंडेशन (चेन्नई स्थित): 044-24640050। जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करें।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।