ghaziabad madhuban bapudham bunkar mart opening soon gda गाजियाबाद में खुलेगा यूपी का 'प्रगति मैदान', मधुबन बापूधाम बुनकर मार्ट 3 महीने में होगा शुरू, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में खुलेगा यूपी का 'प्रगति मैदान', मधुबन बापूधाम बुनकर मार्ट 3 महीने में होगा शुरू

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में बने बुनकर मार्ट दो से तीन माह में खोलने की तैयारी है। प्रदेश के बुनकरों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मधुबन बापूधाम में बुनकर मार्ट बनाया गया है। इसे सह एक्सपो और कन्वेंशन सेंटर के रूप में भी विकसित किया गया है।

Thu, 26 March 2026 09:59 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में खुलेगा यूपी का 'प्रगति मैदान', मधुबन बापूधाम बुनकर मार्ट 3 महीने में होगा शुरू

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में बने बुनकर मार्ट दो से तीन माह में खोलने की तैयारी है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के जरिये इसे निजी हाथों में देकर संचालन कराएगा, जिसकी प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। प्रदेश के बुनकरों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मधुबन बापूधाम में बुनकर मार्ट बनाया गया है। इसे सह एक्सपो और कन्वेंशन सेंटर के रूप में भी विकसित किया गया है।

अधिकारियों का दावा है कि इसे दिल्ली के प्रगति मैदान और दिल्ली हाट की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसका संचालन और प्रबंधन निजी हाथों को सौंपा जाएगा। यह हुनरमंद कारीगरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने वाला एक बड़ा प्लैटफॉर्म होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मधुबन बापूधाम अंडरपास को लेकर नया अपडेट, मेरठ रोड से जुड़ेंगी कई कॉलोनियां

मधुबन बापूधाम योजना को मिलेगी रफ्तार

इसका सीधा फायदा आम लोगों खासकर बुनकर समुदाय को होगा, जिन्हें अपने उत्पादों को बेचने और रोजगार पाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। जीडीए ने सेंटर के ऑपरेशन, मेंटिनेंस, और मैनेजमेंट के लिए एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है। इसके संचालन और मेंटेनेंस के लिए जीडीए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित करेगा। इसके खुलने से मधुबन बापूधाम योजना को भी रफ्तार मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में निवेश भी बढ़ेगा। माना जा रहा है कि इसकी दुकानों को निवेशक लेंगे। साथ ही यह कार्यक्रम भी संचालित हो सकेंगे, जिसका फायदा सभी लोगों को होगा।

लोगों और कारीगरों के लिए खास

अधिकारी बताते हैं कि इस सेंटर को शुरू करने का मुख्य मकसद लोगों का हित है। यह सीधे तौर पर बुनकर समुदाय को सशक्त बनाएगा। यह सेंटर बुनकरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जोड़कर उनके उत्पादों को सही दाम दिलाने में मदद करेगा। छोटे कारीगरों के कौशल, संस्कृति और कला को प्रदर्शित करने का मंच बनेगा। एक्सपो, ट्रेड फेयर, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘विकसित भारत पार्क’ 5 जोन में बांटकर बनेगा, मधुबन बापूधाम में होगा निर्माण

फूड कोर्ट की सुविधा भी मिलेगी

वर्ष 2016 में यह प्रोजक्ट शुरू हुआ था। करीब 200 करोड़ से तैयार हुआ बुनकर मार्ट को भव्य और आकर्षक रूप दिया है। यहां कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 13,740 वर्ग मीटर एरिया में ऑडिटोरियम बना है, जिसमें लोगों के लिए 560 सीटों की क्षमता होगी। बुनकर मार्ट में म्यूजियम, सभी फ्लोर पर फूड कोर्ट की सुविधा होगी। 6,080 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक्सपो मॉल होगा। कॉन्फ्रेंस हॉल में 80 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

नंद किशोर कलाल, उपाध्यक्ष, जीडीए, ''मधुबन बापूधाम में बुनकर मार्ट को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे बुनकरों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसे दिल्ली के प्रगति मैदान और दिल्ली हाट की तर्ज पर तैयार किया गया है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में नमो भारत स्टेशन के पास बनेगा 11 मंजिला मॉल, 38 करोड़ की आएगी लागत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।