Ghaziabad girl committed suicide as fraud of 25 lakh rupees on the pretext of marriage शादी का झांसा देकर 25 लाख हड़पने का सदमा, गाजियाबाद में लड़की ने जहर खाकर जान दे दी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

शादी का झांसा देकर 25 लाख हड़पने का सदमा, गाजियाबाद में लड़की ने जहर खाकर जान दे दी

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में लड़की को शादी का झांसा देकर 25 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि रकम गंवाने और लगातार मानसिक दबाव में रहने के कारण युवती डिप्रेशन में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Mon, 16 Feb 2026 09:24 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
शादी का झांसा देकर 25 लाख हड़पने का सदमा, गाजियाबाद में लड़की ने जहर खाकर जान दे दी

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में लड़की को शादी का झांसा देकर 25 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि रकम गंवाने और लगातार मानसिक दबाव में रहने के कारण युवती डिप्रेशन में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

वेव थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति के परिवार में पत्नी और बेटे के अलावा 22 साल की बेटी थी। पीड़ित पिता के मुताबिक बेटी की शादी के लिए उन्होंने उसके बैंक खाते में समय-समय पर रकम जमा कराई थी। खाते में कुल 25 लाख रुपए थे।

शनिवार को बेटी रोज की तरह कपड़े की दुकान खोलने घर से निकली थी। कुछ देर बाद जब उसका भाई दुकान पर पहुंचा तो बेटी खून की उल्टियां करती मिली। पूछने पर उसने जहरीली गोलियां खाने की बात बताई। उसे सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

सहेली पर गंभीर आरोप

पीड़ित पिता का आरोप है कि शिब्बनपुरा में उनकी बेटी की एक सहेली रहती है। उसे बेटी के बैंक खाते और उसमें जमा रकम की पूरी जानकारी थी। आरोप है कि सहेली ने अपने पुरुष मित्र और भाभी के साथ मिलकर रकम हड़पने की साजिश रची। योजना के तहत उनकी बेटी की मुलाकात दिल्ली निवासी एक युवक से कराई गई। युवक ने शादी का झांसा देकर रकम ट्रांसफर करा ली। बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के लोनी में पथराव के बाद लाठीचार्ज का आरोप; कई जख्मी, बवाल की क्या वजह
ये भी पढ़ें:बाइक में टच हुआ तो इंजीनियर को कार सहित अगवा कर लूटा, गाजियाबाद में वारदात

जहर खाने से पहले हुई थी युवक से बातचीत

पिता ने दिल्ली निवासी युवक पर बेटी के अश्लील फोटो-वीडियो होने का अंदेशा भी जताया है। आरोप है कि उन्हीं के जरिये युवक उनकी बेटी को ब्लैकमेल भी कर रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई थी। जहर खाने से ठीक पहले बेटी और आरोपी युवक के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया। मां से बातचीत में भी बेटी ने अपने तनाव और धोखे से जुड़ी कुछ बातें बताई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दस्तावेजों से मतदाता सूची में नाम जुड़ सकेंगे, गाजियाबाद में चक्कर लगा रहे लोग

सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच

वेव सिटी की एसीपी प्रियाश्री पाल ने कहा कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। प्रारंभिक जांच में रुपए के लेनदेन का मामला सामने आया है। आरोपी पक्ष ने भी कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।