after sending videos to friend girl suicide in ghaziabad leave note गाजियाबाद में छात्रा ने दोस्त को वीडियो भेजकर जान दे दी, सुसाइड नोट में क्या लिखा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में छात्रा ने दोस्त को वीडियो भेजकर जान दे दी, सुसाइड नोट में क्या लिखा

गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सिद्धार्थ विहार स्थित वृंदावन सोसाइटी में छात्रा ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले छात्रा ने अपने एक दोस्त को कुछ वीडियो भेजे। युवक जब तक उसके कमरे पर पहुंचा, वह फंदे से लटक चुकी थी।

Wed, 11 March 2026 07:02 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में छात्रा ने दोस्त को वीडियो भेजकर जान दे दी, सुसाइड नोट में क्या लिखा

गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सिद्धार्थ विहार स्थित वृंदावन सोसाइटी में छात्रा ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले छात्रा ने अपने एक दोस्त को कुछ वीडियो भेजे। युवक जब तक उसके कमरे पर पहुंचा, वह फंदे से लटक चुकी थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है।

पुलिस के मुताबिक रात करीब दो बजे पीआरवी को सिद्धार्थ विहार स्थित वृंदावन सोसाइटी में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में पंखे से एक युवती का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमजी अस्पताल भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में घर घुसकर हमले के बाद तनाव, हिंदू संगठनों का हंगामा; डीजे वजह
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद की इस कॉलोनी में दूर होगी पेयजल समस्या, 10 लाख लोगों को फायदा होगा

एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मृतका की पहचान 25 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के गांव सिमोली की रहने वाली थी और वृंदावन सोसाइटी में रहकर ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज में फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही थी।

एसीपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरती ने आत्महत्या करने से पहले अपने एक दोस्त को कुछ वीडियो भेजे थे। युवक तुरंत उसके कमरे पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। फिर उसने पुलिस को सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में बच्चों की लड़ाई बड़ों तक आई, जमकर चले ईंट-पत्थर, घायल महिला की मौत

मौके से मिले सुसाइड नोट में प्रेम संबंध में धोखा मिलने समेत कुछ अन्य बातें लिखी हुई हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट पुराना लग रहा है और इसकी जांच की जा रही।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।