ghaziabad crime body found in burnt auto rickshaw in loni गाजियाबाद के लोनी में जल चुके ऑटो में मिली लाश, मर्डर के बाद आग लगाने का शक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद के लोनी में जल चुके ऑटो में मिली लाश, मर्डर के बाद आग लगाने का शक

गाजियाबाद के लोनी में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घिटोरा मार्ग के पास एक जली हालत में एक ऑटो पाया गया। ऑटो के भीतर एक शख्स की बुरी तरह जली लाश बरामद की गई।

Wed, 14 Jan 2026 06:55 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद के लोनी में जल चुके ऑटो में मिली लाश, मर्डर के बाद आग लगाने का शक

गाजियाबाद के लोनी में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घिटोरा मार्ग के पास एक जले हुए ऑटो के भीतर एक शख्स का बुरी तरह जला हुआ शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, ऑटो के मालिक और मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा है या हत्या...

ऑटो संग जली लाश मिलने से सनसनी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में बुधवार को सुबह के वक्त ऑटो संग जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अगरौला में बंजर जमीन पर बुधवार की सुबह लोगों ने ऑटो जली हालत में देखा। लाश ऑटो में पीछे नीचे की ओर रखी गई थी। लोग पास गए तो पीछे की ओर नीचे एक शव भी जला हुआ रखा था।

लाश ऑटो में रखकर आग लगाए जाने का शक

देखने से ही लग रहा था कि शव को ऑटो में रखकर आग लगाई गई है। ऑटो और लाश लगभग पूरी तरह से जली हालत में पाए गए। सूत्रों ने बताया कि शख्स की हत्या करने के बाद उसकी लाश को ऑटो के साथ जलाए जाने की आशंका है। पुलिस ने ऑटो के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सुबूत मिटाने की साजिश

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या के बाद सुबूत मिटाने की साजिश के तहत डेड बॉडी और ऑटो जलाने के एंगल पर जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में ड्रग्स बेचना बंद करो वर्ना, लॉरेंस का सहयोगी बता दी धमकी; पोस्ट वायरल
ये भी पढ़ें:हरियाणा के सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके; कितनी रही तीव्रता?
ये भी पढ़ें:हर की पौड़ी पर शेख की पोशाक में VIDEO बनाने वाले दोनों दबोचे गए; क्या था मकसद?

ऑटो के नंबर पर पहचान की कोशिश

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ऑटो गाजियाबाद नंबर का है। नंबर के आधार पर वाहन के मालिक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में लाश एक युवक का लग रहा है। ऑटो किसका था और कौन चला रहा था इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।