ghaziabad builder extortion 10 crore arrested three accused wave city threat call गाजियाबाद में बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में महिला समेत 3 गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में महिला समेत 3 गिरफ्तार

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया, आरोपियों की पहचान रवींद्र उर्फ रॉबिन (39), तुषार बसोया (25) और सविता उर्फ सावी चौधरी (44) के रूप में हुई है। ये सभी पीड़ित अर्पित गुप्ता के पूर्व व्यावसायिक सहयोगी और कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

Wed, 15 April 2026 10:28 PMRatan Gupta गाजियाबाद, भाषा
share
गाजियाबाद में बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में महिला समेत 3 गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने एक स्थानीय बिल्डर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया, आरोपियों की पहचान रवींद्र उर्फ रॉबिन (39), तुषार बसोया (25) और सविता उर्फ सावी चौधरी (44) के रूप में हुई है। ये सभी पीड़ित अर्पित गुप्ता के पूर्व व्यावसायिक सहयोगी और कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

10 करोड़ की मांगी थी रंगदारी

पुलिस के अनुसार, वेव सिटी में एक फर्म संचालित करने वाले गुप्ता ने 11 मार्च को व्हॉट्सऐप पर धमकी भरा कॉल आया था जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को सुंदर भाटी गिरोह का सहयोगी बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में लॉन्च होंगी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, कब से फर्राटा भरेगी ‘ग्रीन आर्मी'
ये भी पढ़ें:दिल्ली में EV चार्जिंग का बूम! 10,000 के पार पहुंचे चार्जिंग पॉइंट

आवास से तीनों को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (नगर) धवल जायसवाल ने कहा, ''पुलिस टीम ने तीनों को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया और अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए।'' उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के कारण आरोपियों ने इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य संभावित साजिशकर्ताओं की पहचान के लिए जांच जारी है।

एक अन्य मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिसका कथित संबंध पाकिस्तान में बैठे आकाओं से है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हर्ष पाल सिंह उर्फ रुबल (31) जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगी रोहित गोदारा का करीबी माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली, परीक्षा में फेल होने से की आत्महत्या
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पानी पर बनेगी बिजली! फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उसके पास से एक विदेशी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। उसे पिछले महीने दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।” अधिकारी ने बताया, “सिंह ने अवैध हथियारों की खेप प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जबरन वसूली के मामलों में गिरोह के सदस्यों और पीड़ितों के बीच मध्यस्थ का काम किया। अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पास से 24 विदेशी हथियार और 216 कारतूस बरामद किए गए हैं।”

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।