नहीं झेल पाया बोर्ड परीक्षा में फेल होने का सदमा, 12 वीं के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी और वह सभी विषयों में फेल हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

मध्य प्रदेश के मुरैना में बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद एक छात्र ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। यह घटना माताबसैया थाना क्षेत्र के कोतवाल डैम के पास हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी और वह सभी विषयों में फेल हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
दाहिनी कनपटी पर मारी गोली
वह अपनी स्कूटी से कोतवाल डैम के किनारे पहुंचा और एक अवैध कट्टे से अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ पाया गया। डैम के पास शव पड़े होने की सूचना मिलने पर माताबसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुरैना भिजवाया।
परिजनों को सौंपा शव
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक मुरैना शहर के महावीरपुरा क्षेत्र का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
क्या बोली पुलिस
माता बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया है कि मृतक छात्र ने 12वीं की परीक्षा की त्यौहार उसका रिजल्ट घोषित हुआ था, जिसमें वह असफल हो गया। संभवता रिजल्ट से निराश होकर छात्र की खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
अवैध कट्टे से मारी गोली
थाना प्रभारी ने आगे बताया है की छात्र ने जिस अवैध कट्टे से गोली मारी है, उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसके पास से यह अवैध कट्टा कहां से आया था... इस पूरे मामले की अभी पड़ताल और जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन