full emergency on delhi airport indigo flight engine दिल्ली में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 160 यात्री थे सवार और आसमान में बंद हो गया एक इंजन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 160 यात्री थे सवार और आसमान में बंद हो गया एक इंजन

विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन फेल होने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी। अब फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड हो गई है।

Sat, 28 March 2026 12:15 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 160 यात्री थे सवार और आसमान में बंद हो गया एक इंजन

विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन फेल होने दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, विशाखापत्तनम से इंडिगो की एक फ्लाइट दिल्ली आ रही थी। इस दौरान फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे-28 पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई और फ्लाइट को लैंड कराने की कोशिश की गई। इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया और फ्लाइट ने इमरजेंसी हालत में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया।

सभी यात्री सुरक्षित

विशाखापत्तनम से उड़ान भरकर फ्लाइट दिल्ली की ओर आ रही थी। इस दौरान फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। जब फ्लाइट आसमान में थी, तभी उसके एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। लैंडिंग के बाद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, यात्री सहमें हुए हैं।दिल्ल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर पैसे का हिसाब दिया जाएगा; CM रेखा गुप्ता ने कहा- विरासत में कर्ज मिला था

इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, 10 बजकर 39 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 579 के लिए इमरजेंसी की घोषणा की गई। इस दौरान बताया गया कि फ्लाइट का एक इंजन फेल हो गया था। फ्लाइट का इंजन फेल होने की जानकारी मिलने के बाद उसे इमरजेंसी हालत में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया है। इस फ्लाइट में सवार सभी यात्रा फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस में अग्निवीरों की एंट्री: 20% कोटा तय, आयु व फिजिकल टेस्ट में छूट

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम' के अनुसार, विमान सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर उतरा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैंने सिर्फ पर्दा हटाया, उद्घाटन आप करें- नोएडा एयरपोर्ट पर PM मोदी की खास अपील

इस मामले की जानकारी देते हुए इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि 28 मार्च की सुबह विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रहा था। इस फ्लाइट में तकनीकी खारबी की जानकारी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर पायलट से लैंडिंग के लिए कहा गया। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना की जानकारी तुरंत अधिकारियों को भी दी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।