faridabad police arrested murder accused for resisting molestation छेड़खानी का विरोध करने पर हत्या; फरीदाबाद पुलिस ने 4 को दबोचा, सनसनीखेज खुलासे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

छेड़खानी का विरोध करने पर हत्या; फरीदाबाद पुलिस ने 4 को दबोचा, सनसनीखेज खुलासे

फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने तिलपत में एक टेंपो चालक की हत्या के आरोप में चार को पकड़ा है। आरोपियों ने टेंपो चालक के दोस्त की बहन पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसका विरोध करने पर उन्होंने ऑनलाइन मंगाए चाकुओं से हमला कर उसकी जान ले ली थी।

Wed, 11 Feb 2026 05:20 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
छेड़खानी का विरोध करने पर हत्या; फरीदाबाद पुलिस ने 4 को दबोचा, सनसनीखेज खुलासे

फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तिलपत में एक टेंपो चालक जयसिंह की हत्या के मामले में दो युवकोंए हिमांशु और तुषार को गिरफ्तार किया है। यही नहीं दो किशोरों को हिरासत में भी लिया है। जांच के अनुसारए आरोपियों ने मृतक के दोस्त की बहन पर अभद्र टिप्पणी की थीए जिसका जयसिंह ने विरोध किया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने बदला लेने के लिए ऑनलाइन मंगाए चाकुओं से हमला कर टेंपो चालक की जान ले ली।

चार को दबोचा

एसीपी क्राइम टू वरुण कुमार दहिया ने बुधवार को अपने सेक्टर-30 स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नौ फरवरी को गिरदावल एनक्लेव निवासी टैपो चालक जयसिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। फरीदाबाद की अपराध शाखा डीएलएफ ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार करने के साथ दो किशोरों को अभिरक्षा में लिया है।

दो गिरफ्तार, दो अन्य को हिरासत में लिया

इस मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने गिरदावर एन्कलेव धीरज नगर निवासी 19 वर्षीय हिमांशु और तुषार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उक्त आरोपियों से पूछ्ताछ के बाद इस मामले में संलिप्त दो किशोर को अभिरक्षा में लिया है।

दोस्त की बहन पर किए थे अभद्र कमेंट

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने मृतक चालक जय सिंह के दोस्त की बहन पर अभद्र कमेंट किए थे। इसका पता चलने पर जय सिंह , उसके साथी सौरव और सोनू ने आरोपियों को धमकाया था। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए थे।

दोनों किशोरों से कराया था अटैक

कुछ समय बाद आरोपी दोबारा से मौका पर आए और जय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हिमांशु और तुषार ने दोनों किशोरों को चाकू दिए थे। दोनों किशोरों ने जय सिंह पर चाकू से हमला किया था। नौ फरवरी की शाम को गिरदावर एन्कलेव धीरज नगर निवासी जय सिंह की छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी।

ऑनलाइन मंगाए थे चाकू

आरोपियों ने कुछ अरसे पहले ऑनलाइन चाकू मंगवाए थे। नौ फरवरी की शाम को आरोपी हिमांशु और तुषार ने इन चाकुओं को झगड़े से पहले किशोरों को दे दिया था। इन चाकुओं से वार कर किशोरों ने चालक की हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में किशोरों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 2 दिन किन जिलों में होगी बारिश या गिरेगी बर्फ?
ये भी पढ़ें:गरीबों को घर देने में यूपी में दूसरे नंबर पर गाजियाबाद, क्या कहते हैं आंकड़े?
ये भी पढ़ें:ग्रेनो के 4 प्रोजेक्ट में रजिस्ट्री का रास्ता साफ; वर्षों बाद खरीदारों को राहत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।