faridabad news shopkeeper beaten to death near police commissioner office फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त के दफ्तर के पास खूनी खेल; दुकानदार की पीटकर हत्या, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त के दफ्तर के पास खूनी खेल; दुकानदार की पीटकर हत्या

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार रात दुकान चलाने वाले 30 वर्षीय बलराज की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Tue, 26 May 2026 09:05 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, अशोक जैन, नई दिल्ली
share
फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त के दफ्तर के पास खूनी खेल; दुकानदार की पीटकर हत्या

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर इलाके में सोमवार रात एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय बलराज निवासी मेवला महाराजपुर के रूप में हुई है जो इलाके में परचून की दुकान चलाता था। घटना पुलिस कमिश्नर कार्यालय सेक्टर-21सी से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात कुछ लोगों ने बलराज पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में बलराज को इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान और वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

इस मामले में थाना सूरजकुंड पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 3 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 साल के बेटे की हत्या कर छाती से बांध ली लाश, फिर खुद भी फंदे से लटक गया बाप

एक दिन पहले ही सूरजकुंड क्षेत्र के अनखीर गांव में 28 वर्षीय महिला और उसका एक वर्षीय बेटा मृत पाए गए थे। मृतकों की पहचान आरती और उसके बेटे हृदय के रूप में हुई है। महिला के परिजनों ने पीड़िता के ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना के दिन शनिवार को महिला का पति निशांत काम पर गया हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में ट्विशा शर्मा जैसा कांड, ससुराल में मिली पत्नी-बेटे की लाश

पुलिस के अनुसार, निशांत जब शनिवार शाम को घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी और बेटे को कमरे में बेहोशी की हालत में पाया। दोनों की बॉडी नीली पड़ चुकी थीं। आरती मूल रूप से पावटा गांव की रहने वाली थी। आरती और निशांत की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। निशांत ओर आरती के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। आरती ने करीब 2 महीने पहले भी कथित तौर पर सुसाइड की कोशिश की थी। तब समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उसकी जान बच गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार की खौफनाक सजा! राजस्थान के खिलाड़ी का अपहरण, 3 दिन टॉर्चर कर मार डाला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।