Faridabad Wife son Found Dead Twisha Sharma Like case फरीदाबाद में ट्विशा शर्मा जैसा कांड, ससुराल में मिली पत्नी-बेटे की लाश; शरीर भी पड़ा नीला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में ट्विशा शर्मा जैसा कांड, ससुराल में मिली पत्नी-बेटे की लाश; शरीर भी पड़ा नीला

। पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। दो महीने पहले भी आरती ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया था, जिससे उसकी जान बच गई थी।

Sun, 24 May 2026 08:48 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
फरीदाबाद में ट्विशा शर्मा जैसा कांड, ससुराल में मिली पत्नी-बेटे की लाश; शरीर भी पड़ा नीला

फरीदाबाद के अनखीर गांव में एक महिला और उसके बेटे के घर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। दाेनों के शरीर नीले पड़े हुए थे। पुलिस की शुरुआती जांच में जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिवारवालों के शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

तीन साल पहले की थी लव मैरिज, दंपति में चल रहा था विवाद

28 साल की आरती अपने पति निशांत और एक साल के बेटे हृदय के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहती थी। निशांत एक निजी अस्पताल में लैब अटेंडेंट है। शनिवार को निशांत ड्यूटी पर गया हुआ था। शाम को घर लौटने पर उसने कमरे में पत्नी और बेटे को बेसुध हालत में पाया। दोनों की मौत हो चुकी थी और उनके शरीर का रंग नीला पड़ चुका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में आंधी से घर की दीवार टूटकर स्कूल की छत पर गिरी, 10 बच्चे घायल

आरती मूल रूप से पावटा गांव की रहने वाली थी। करीब तीन साल पहले उसने निशांत से लव मैरिज की थी। पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। दो महीने पहले भी आरती ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया था, जिससे उसकी जान बच गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार की खौफनाक सजा! राजस्थान के खिलाड़ी का अपहरण, 3 दिन टॉर्चर कर मार डाला

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

आरती के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही खुलासा हो पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा और फरीदाबाद से जुड़ेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 65 KM लंबी सड़क बनेगी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।