Faridabad drinking water supply new pipelines will be laid in these areas of फरीदाबाद के इन क्षेत्रों में नई पाइप लाइन बिछेगी, पेयजल आपूर्ति में नहीं होगी दिक्कत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों में नई पाइप लाइन बिछेगी, पेयजल आपूर्ति में नहीं होगी दिक्कत

फरीदाबाद में पानी की आपूर्ति सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है। कई क्षेत्रों में पानी की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे लोगों को नियमित और साफ पानी मिलेगा। पुरानी खराब लाइनों को भी बदला जाएगा। नगर निगम ने इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

Wed, 15 April 2026 07:44 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद के इन क्षेत्रों में नई पाइप लाइन बिछेगी, पेयजल आपूर्ति में नहीं होगी दिक्कत

फरीदाबाद में पानी की आपूर्ति सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है। कई क्षेत्रों में पानी की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे लोगों को नियमित और साफ पानी मिलेगा। पुरानी खराब लाइनों को भी बदला जाएगा। नगर निगम ने इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

फरीदाबाद के अशोका-3 के कनिष्क रेजिडेंसी इलाके में और वार्ड-24 के नांगपुर डेयरी और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा। नगर निगम इसके लिए नई पाइप लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा। इसके लिए निविदा जारी कर दी है।

पानी की आपूर्ति सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है। नई जल पाइप लाइन बिछने से लोगों को नियमित और साफ पानी मिलेगा। पुरानी खराब लाइन को बदलकर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। नगर निगम ने इस काम के लिए करीब 4.82 लाख रुपये की लागत से निविदा जारी की है। इसके जरिए निर्माण कंपनी का चयन किया जाएगा, जो नई पाइप लाइन बिछाने और पुरानी पाइप लाइन को बदलने का काम करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की के पहुंचते ही शुरू हो गया विवाद, फरीदाबाद के OYO होटल में मर्डर

22 अप्रैल के बाद काम शुरू करने की तैयारी है। यह काम करीब 95 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इलाके में कई जगह पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। नई लाइन लगने के बाद रिसाव की समस्या कम होगी और पानी का दबाव भी बेहतर रहेगा। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को साफ और नियमित पानी मिलेगा।

वार्ड-24 के नांगपुर डेयरी और आसपास के क्षेत्रों में पानी की दिक्कत जल्द खत्म होने की उम्मीद है। यहां पुरानी खराब जल आपूर्ति लाइन को बदलकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस काम पर करीब 4.41 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम की योजना के अनुसार यह कार्य पोलू भडाना वाली गली, नांगपुर डेयरी और वार्ड-24 के अन्य हिस्सों में किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में जल एवं सीवरेज बिलों पर ब्याज में एकमुश्त छूट, इस डेट तक मिलेगा लाभ

इन क्षेत्रों में पुरानी सीआई जल आपूर्ति लाइन बार-बार बंद हो जाती थी, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार पानी की आपूर्ति पूरी तरह रुक जाती थी। नई जल पाइप लाइन बिछने के बाद पानी का प्रवाह सुचारु होगा। रिसाव और जाम की समस्या खत्म होने की उम्मीद है। इससे लोगों को नियमित और पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

इस काम को करीब 160 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुराने पाइप हटाकर नई मजबूत पाइप लाइन डाली जाएगी, जिससे लंबे समय तक सुविधा बनी रहेगी। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मदरसन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।