faridabad crime woman kidnapped and raped after offered lift thrown form car फरीदाबाद में हैवानियत; लिफ्ट के बहाने महिला से कार में गैंगरेप, सड़क पर फेंका, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में हैवानियत; लिफ्ट के बहाने महिला से कार में गैंगरेप, सड़क पर फेंका

फरीदाबाद में महिला के साथ चलती वैन में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिफ्ट के बहाने दो युवकों ने उसे अपनी मारुति ईको गाड़ी में ​बैठाया और बारी-बारी से रेप किया। आरोपी महिला को 3 घंटे तक सड़कों पर लेकर घूमते रहे।

Tue, 30 Dec 2025 11:54 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, धनंजय चौहान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद में हैवानियत; लिफ्ट के बहाने महिला से कार में गैंगरेप, सड़क पर फेंका

फरीदाबाद में परिवार से झगड़ा कर दोस्त के घर जा रही एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने सोमवार रात को किडनैप कर हैवानियत की। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को आरोपी घर छोड़ने के बजाय घंटों फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर कार में घुमाते रहे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास चलती गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मां से कहासुनी के बाद छोड़ा था घर

कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहन ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे पीड़िता का फोन आया था। उसने बताया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है और वह दोस्त के घर जा रही है, जहां से कुछ देर में लौट आएगी।

वैन ने दी लिफ्ट

देर रात करीब 12 बजे जब वह दो नंबर चौक से कल्याणपुरी तीन नंबर चौक जाने के लिए सवारी ढूंढ रही थी, तब एक वैन ने उसको लिफ्ट दी। वैन में चालक समेत दो युवक सवार थे। आरोप है कि दोनों युवक महिला को कल्याणपुरी की बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले गए।

वैन में बंधक बनाकर रखा

आरोपियों ने वैन को हनुमान मंदिर से आगे ले जाकर महिला को ढाई से तीन घंटे तक मारुति ईको कार में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे आरोपियों ने एसजीएम नगर के राजा चौक स्थित मुल्ला होटल के पास चलती वैन से उसे नीचे फेंक दिया। सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा।

खून से लथपथ हालत में मिली

पीड़िता के चेहरे पर 10 से 12 टांके लगाए गए हैं। सुबह करीब 3:30 बजे पीड़िता ने अपनी बहन को लगातार फोन किए। संपर्क होने पर पूरी घटना की जानकारी मिली। बहन मौके पर पहुंची तो पीड़िता खून से लथपथ, फटे कपड़ों में बदहवास हालत में मिली। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में एयर होस्टेस की संदिग्ध हालत में मौत, पार्टी करने गई थी दोस्त के घर
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में स्टंटबाजी, कार के दरवाजे पर लटके लड़के-लड़कियां;पुलिस ने लिया ऐक्शन
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कल कोहरे का येलो अलर्ट; बारिश से होगा नए साल का स्वागत

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की तलाश

परिजनों ने फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि रात में सवारी नहीं मिलने पर डायल-112 पर कॉल करें। पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम रात के समय सवारी का इंतजार कर रही महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का काम कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।