गुरुग्राम में एयर होस्टेस की संदिग्ध हालत में मौत, पार्टी करने गई थी दोस्त के घर
Gurugram Air Hostess Death: गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में एक एयर होस्टेस की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वह शनिवार रात को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गुरुग्राम पहुंची थी। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में एक एयर होस्टेस की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह शनिवार रात को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने यहां आई थी। सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहाली की रहने वाली 25 साल की सिमरन डडवाल के रूप में हुई है। वह एअर इंडिया में दो साल से काम कर रही थी।
दिल्ली में रहती थी
डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सिमरन डडवाल पहले विस्तारा एअरलाइंस में काम करती थी। दो साल से वह एअर इंडिया में होस्टेस थीं। फिलहाल वह दिल्ली में रहती थी।
रात में दोस्तों के साथ की थी पार्टी
वह शनिवार रात गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में फ्लैट में किराये पर रहने वाली अपनी दोस्त नीतिका के पास आई थी। नीतिका भी एयर होस्टेस है। रात में फ्लैट पर नीतिका के अन्य दोस्त भी थे। उन्होंने मिलकर रात में पार्टी की। सुबह करीब पांच बजे सिमरन को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर दोस्त उन्हें आर्टिमिस अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सैंपल जांच के लिए लैब भेजे
पुलिस ने इस घटना को लेकर सिमरन डडवाल के दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सूचना मिलने पर उसके परिजन गुरुग्राम पहुंचे। परिवार वालों ने भी कोई आरोप या शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई करेगी।




साइन इन