fake call center busted in haryana sonipat सोनीपत में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वायरस का डर दिखाकर करते थे ठगी; 20 लड़के-लड़कियां काबू, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सोनीपत में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वायरस का डर दिखाकर करते थे ठगी; 20 लड़के-लड़कियां काबू

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। सीएम फ्लाइंग और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से 20 लड़के-लड़कियों को काबू किया है। यह गिरोह वायरस का डर दिखाकर तकनीकी सहायता के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहा था।

Fri, 20 Feb 2026 01:03 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, सोनीपत
share
सोनीपत में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वायरस का डर दिखाकर करते थे ठगी; 20 लड़के-लड़कियां काबू

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। सीएम फ्लाइंग और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम ने फैक्टरी नंबर-394 में छापेमारी कर मौके से 16 लड़के और 4 लड़कियों को काबू किया है।

यह गिरोह खुद को माइक्रोसॉफ्ट का कर्मचारी बताकर अमेरिका के नागरिकों से वायरस का डर दिखाकर तकनीकी सहायता के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहा था। कॉल सेंटर का मुख्य संचालक आशीष गाबा है जो दिल्ली का रहने वाला है। वह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस संबंध में थाना कुंडली में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थार बोर्ड में जा घुसी? दिल्ली-गुरुग्राम का बता वायरल हुए वीडियो का सच क्या
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से हैवानियत, गड्ढे में मिली लाश; CCTV से खुला राज

हेडफोन लगा अंग्रेजी में कर रहे थे बात

सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरी नंबर-394 में अवैध कॉल सेंटर चल रहा है। यहां से विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के नाम पर ठगा जा रहा था। इसके बाद संयुक्त टीम गठित कर देर रात छापा मारा गया।

मौके पर 20 लोग लैपटॉप पर काम करते मिले। सभी अंग्रेजी में बात कर रहे थे और हेडफोन लगाए हुए थे। जब आरोपियों से दूरसंचार विभाग का लाइसेंस, कंपनी रजिस्ट्रेशन, पेमेंट मोड, डेटा सोर्स और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके से 23 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 21 लैपटॉप चार्जर, 16 हेडफोन और एक वाई-फाई राउटर बरामद हुआ। सभी उपकरणों के सीरियल नंबर की पहचान कर उन्हें सील किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में पुलिस से मारपीट करने के आरोप में 3 फौजी गिरफ्तार,छुट्टी पर आए थे घर

रिमोट एक्सेस एप से कंट्रोल में लेते थे डिवाइस

प्रारंभिक जांच में यह अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें विदेशी नागरिकों को निशाना बनाया जाता था। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पूछताछ में सामने आया कि इस फर्जी कॉल सेंटर का मुख्य संचालक दिल्ली के जनकपुरी का रहने वाला आशीष गाबा है। वह आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट का कर्मचारी बताकर अमेरिका और अन्य देशों के ग्राहकों को कंप्यूटर में वायरस या तकनीकी समस्या होने का डर दिखाते थे।

इसके बाद रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल करवाकर डिवाइस का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते थे। फर्जी स्कैनिंग दिखाकर पीड़ितों से ईमेल आईडी, बैंक खाते की जानकारी ली जाती थी। यह सारी डिटेल मुख्य आरोपी को भेजी जाती थी, जो वित्तीय ठगी को अंजाम देता था। आरोपियों के खिलाफ कुंडली थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।