ex-Muslim Salim Wastik one attacker killed in encounter how Ghaziabad Police tracked down him एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक के हमलावरों तक कैसे पहुंची गाजियाबाद पुलिस, एनकाउंटर में एक ढेर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक के हमलावरों तक कैसे पहुंची गाजियाबाद पुलिस, एनकाउंटर में एक ढेर

गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दो हमलावरों में से एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। गाजियाबाद पुलिस तीन दिन में करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद हमलावरों तक पहुंची थी। 

Mon, 2 March 2026 07:49 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक के हमलावरों तक कैसे पहुंची गाजियाबाद पुलिस, एनकाउंटर में एक ढेर

गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दो हमलावरों में से एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। गाजियाबाद पुलिस तीन दिन में करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद हमलावरों तक पहुंची थी। बता दें कि, शुक्रवार सुबह बाइक पर सवार होकर आए हेलमेट पहने दो बदमाशों ने लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी स्थित ऑफिस में सलीम वास्तिक का गला रेतने के बाद चाकू से पेट में ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर गंभीर रूप से घायल सलीम को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। पिछले दो दिनों से डॉक्टर उनके इलाज में जुटे थे। सलीम के परिजनों ने उन्हें शनिवार रात जीटीबी अस्पताल से निकालकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें हमलावरों की खोज में जुटी थीं। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस हेलमेट पहने हमलावरों की पहचान हुई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों के खोड़ा में रहने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया और इनकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने रविवार रात एक आरोपी अमरोहा निवासी जीशान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:X मुस्लिम सलीम पर हमले के मामले में 7 पर FIR, जानिए अब कैसी है यूट्यूबर की हालत?

घायल यूट्यूबर दूसरे अस्पताल में भर्ती

परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए घायल यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से रेफर कराकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां अब भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर लोग जता रहे आक्रोश

यूट्यूबर पर हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की वारदात सही नहीं है। कुछ लोगों ने कहा कि इन हमलावरों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि अपराधी प्रवृतिक के सभी लोगों के मन में कानून का खौफ पैदा हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस्लाम पर विवादित बोल वाले X मुस्लिम सलीम पर हमला; दफ्तर में घुसकर गला रेता

धमकी देने का एक और वीडियो वायरल

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक पिंकी चौधरी को धमकी देते हुए कह रहा है कि यूट्यूबर तो जिंदा नहीं बचेगा, इसके बाद उनका नंबर है। तुम अपनी गर्दन मजबूत कर लो। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बदमाशों की प्रदेश में कोई जगह नहीं : गुर्जर

सलीम वास्तिक पर जानलेवा करने वाले बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले बदमाशों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है। उन्होंने पुलिस की प्रशंसा करते हुए षड्यंत्र में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही।

सिद्धार्थ गौतम, एसीपी लोनी, ''यूट्यूबर सलीम वास्तिक के सभी हमलावरों और साजिश करने वालों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीम लगी हुई है। एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया, जबकि दूसरी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:X मुस्लिम सलीम को मैक्स अस्पताल में कराया भर्ती, हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।