ex muslim saleem wastik attackers search intensified ghaziabad police scanned over 70 cctv camera footage X मुस्लिम सलीम वास्तिक को मैक्स अस्पताल में कराया गया भर्ती, हमलावर अब तक पुलिस की पकड़ से दूर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

X मुस्लिम सलीम वास्तिक को मैक्स अस्पताल में कराया गया भर्ती, हमलावर अब तक पुलिस की पकड़ से दूर

गाजियाबाद के लोनी इलाके की अली गार्डन कॉलोनी स्थित ऑफिस के अंदर चाकू से किए गए जानलेवा हमले में घायल हुए यूट्यूबर और 'एक्स' मुस्लिम सलीम वास्तिक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। सलीम के परिजनों ने उन्हें अब दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से निकालकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है।

Sun, 1 March 2026 10:50 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
X मुस्लिम सलीम वास्तिक को मैक्स अस्पताल में कराया गया भर्ती, हमलावर अब तक पुलिस की पकड़ से दूर

गाजियाबाद के लोनी इलाके की अली गार्डन कॉलोनी स्थित ऑफिस के अंदर चाकू से किए गए जानलेवा हमले में घायल हुए यूट्यूबर और 'एक्स' मुस्लिम सलीम वास्तिक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। सलीम के परिजनों ने उन्हें अब दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से निकालकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका दो दिन से जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा था। यूट्यूबर पर हमला करने वाले बदमाश अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर बने हुए हैं। गाजियाबाद पुलिस को सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों का पता नहीं चल सका है। हमलावरों की तलाश में गाजियाबाद पुलिस 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल चुकी है। दूसरी ओर, घायल यूट्यूबर की हालत अस्पताल गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक सलीम के लिए अगले 24 घंटे अहम हैं।

लोनी की अली गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार सुबह यूट्यूबर सलीम वास्तिक के ऑफिस में हेलमेट पहनकर घुसे दो बदमाशों ने उनका गला रेत दिया और पेट पर चाकू से कई वार किए थे। जीटीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन करने के बाद गहन निरीक्षण के लिए वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। सलीम वास्तिक इस्लाम धर्म की कुरीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते रहते हैं। जानलेवा हमले को 36 घंटे से अधिक समय होने के बाद भी दोनों बाइक सवार बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस की टीम हरियाणा, गाजियाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। बाइक नंबर के अस्पष्ट होने से पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंदू बनकर दीक्षा को छला, फिर बेरहमी से कत्ल; गाजियाबाद के इमरान को उम्रकैद

नामजदों से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में घायल के बेटे उस्मान ने लोनी थाने में दो अज्ञात समेत पांच नामजद अजगर, अशफाक, शाहरुख, सोनू तथा नवेद भाटी के खिलाफ शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले में नामजदों से पूछताछ में जुटी है। हालांकि, पुलिस को पूछताछ में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

उकसाने वाला वीडियो वायरल हो रहा

यूट्यूबर पर हुए हमले के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर करीब डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक सलीम पर नबी की शान में गुस्ताखी करने की बात कहते हुए हुजूर के लोगों से उसकी हत्या करने की बात बोल रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस्लाम पर विवादित बोल वाले X मुस्लिम सलीम पर हमला; दफ्तर में घुसकर गला रेता

सांसद, विधायक ने हाल जाना

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने जीटीबी अस्पताल में घायल के परिजनों से वार्ता कर मदद का भरोसा दिया। उन्होंने डॉक्टरों से घायल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर शनिवार को अली गार्डन कॉलोनी में घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद विधायक ने जीटीबी अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने डॉक्टरों से विशेष देखभाल करने की बात कही।

हंगामे के बाद यति नरसिंहानंद को सलीम से मिलवाया

शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद को शनिवार को पुलिस ने यूट्यूबर सलीम वास्तिक से मिलने से रोका दिया। इसके बाद यति ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते हुए कहा कि या तो उन्हें सलीम से मिलने दिया जाए या उनका कत्ल कर दिया जाए। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें खुद अस्पताल में यूट्यूबर सलीम से मिलवाया। जानकारी के अनुसार, यति नरसिंहानंद के शिष्य बताए जा रहे सलीम वास्तिक पर हुए हमले के बाद वे उन्हें देखने के लिए जीटीबी अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस पर यति नरसिंहानंद भड़क उठे। दो घंटे के हंगामे के बाद पुलिस उन्हें सलीम से मिलाने ले गई।

सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण, ''पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। टीम को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। मामले में पुलिस नामजदों समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। अस्पताल में घायल की हालत में पहले से सुधार है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:X मुस्लिम सलीम पर हमले के मामले में 7 पर FIR, जानिए अब कैसी है यूट्यूबर की हालत?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।