इस्लाम पर विवादित बोल वाले सलीम पर हमले के मामले में 7 पर FIR, जानिए अब कैसी है यूट्यूबर की हालत
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, हमलावरों को परिसर के पास घूमते देखा गया था। उन्होंने बताया कि हमलावर कार्यालय में घुस गए और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसके बाद वे मौके से भाग गए।

गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए खतरनाक हमले के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रूख अपनाया है और आरोपियों के जल्द से जल्द गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि उनके बेटे उस्मान ने सात नामित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी ने कहा कि हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की कोशिशें की जा रही हैं।
गर्दन, पेट और कान पर आई गंभीर चोटें
सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर शुक्रवार को अली गार्डन स्थित उनके कार्यालय में सुबह की नमाज अदा करने के कुछ ही समय बाद हमला किया गया। हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 वर्षीय यूट्यूबर सलीम पर चाकू से कई बार वार करते हुए उन पर हमला किया था। इस हमले में अहमद की गर्दन, पेट और कान पर गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
खुद को बताते हैं एक्स मुस्लिम
सलीम वास्तिक अपने यूट्यूब चैनल पर इस्लाम धर्म को लेकर कथित विवादास्पद टिप्पणियां करने के कारण विवादों में आए थे। वह खुद को एक्स मुस्लिम (इस्लाम छोड़ चुका शख्स) बताकर वीडियो पोस्ट करते हैं और इस्लाम की कुरीतियों को लेकर सवाल उठाते हैं।
कार्यालय में घुसकर किया हमला
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, हमलावरों को परिसर के पास घूमते देखा गया था। उन्होंने बताया कि हमलावर उनके कार्यालय में घुस गए और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसके बाद वे मौके से भाग गए।
जीटीबी अस्पताल में चल रहा इलाज
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लोनी, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि हंगामे के बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद यूट्यूबर को लोनी के एक अस्पताल में पहुंचाया गया। गौतम ने कहा कि बाद में उनकी गंभीर हालत के कारण उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
हमले की वजह को लेकर यह बोली पुलिस
अहमद 'सलीम वास्तिक' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मुस्लिम समुदाय के भीतर कुछ प्रथाओं की कथित रूप से आलोचना करने वाले उनके वीडियो को लेकर उन्हें निशाना बनाया गया होगा। अधिकारी ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
सीएम बोले- यूपी में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस बीच मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा, 'कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है और कानून अपना काम करेगा।'




साइन इन