इस्लाम पर विवादित बोल वाले X मुस्लिम सलीम पर हमला; दफ्तर में घुसकर गला रेता
इस्लाम की आलोचना और धार्मिक कुरीतियों पर टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हो गया। गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर के दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने उनका गला रेत दिया और पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गए।

इस्लाम की कुरीतियों और धर्म को लेकर विवादित टिप्पणियां करने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हो गया। गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर के दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने उनका गला रेत दिया और पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गए। सलीम वास्तिक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी में रहने वाले 50 वर्षीय सलीम वारसी यूट्यूब पर सलीम वास्तिक 0007 के नाम से चैनल चलाते है। वह यूट्यूब पर इस्लामिक कुरीतियों के खिलाफ अक्सर वीडियो बनाकर डालते रहते हैं। जिसके चलते कुछ लोग उनसे रंजिश रखते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को लोनी थाना क्षेत्र की अली गॉर्डन कॉलोनी में सलीम पर उस वक्त हमला हुआ जब वह अपने दफ्तर में बैठे थे।
बाइक सवार बदमाशों ने अचानक किया हमला
बाइक सवार दो बदमाश अचानक पहुंचे। वे दफ्तर के अंदर घुसे और सलीम की गर्दन रेत डाली। पेट में भी चाकू से वार किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सलीम को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हेलमेट पहने हुए थे हमलावर
आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर पर स्थित कार्यालय पर बैठे हुए थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके कार्यालय पर पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। दोनों ने कार्यालय में मौजूद यूट्यूबर की गर्दन रेतकर पेट पर चाकू से वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सीसीटीवी से हमलावरों की तलाश
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर गंभीर हालत में यूट्यूबर को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से पत्नी अफसाना व पुत्र उस्मान का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घायल का जीटीबी अस्पताल में उपचार में जारी है। पुलिस टीम घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी है।




साइन इन