'आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा', पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिले पूर्व CJI बीआर गवई; भड़क गए प्रशांत भूषण
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने परिवार के साथ कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद चारों तरफ आलोचना हो रही है। पूर्व आप नेता प्रशांत भूषण ने भी उनकी आलोचना की है।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की है। परिवार के साथ धीरेंद्र शास्त्री से बीआर गवई की मुलाकात के बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने गवई और धीरेंद्र शास्त्री की मुलाकात पर सवाल खड़े किए हैं। प्रशांत भूषण ने दोनों के फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है।
'किस तरह का संदेश दे रहे हैं गवई'
परिवार समेत कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात के बाद जब तस्वीर सामने आई तो बीआर गवई की चारों तरफ आलोचना होने लगी। इस दौरान मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि ये तस्वीर देखने के बाद उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक नफरत फैलाने वाले धोखेबाज के साथ पूर्व सीजेआई मिलकर न्यायपालिका को क्या संदेश दे रहे हैं।
क्यों चर्चा में हैं धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री एक मशहूर कथावाचक हैं। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का कारण उनकी पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई से मुलाकात है। इससे पहले वो महिलाओं के खिलाप टिप्पणी करने और कई तरह के आपत्तिजनक बयानों के चलते चर्चा में रहते थे।
कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक प्रसिद्ध भारतीय कथावाचक और धार्मिक गुरू हैं। वो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव के रहने वाले हैं। और यहां के बागेश्वर धाम से जुड़े हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री खुद को हनुमान जी का भक्त मानते हैं। धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और दावा किया जाता है कि वो बिना बताए ही लोगों की समस्याएं जान लेते हैं और उन्हें दूर करते हैं।
कौन हैं प्रशांत भूषण
प्रशांत भूषण सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हैं। सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ प्रशांत जनहित याचिकाओं के लिए भी जाने जाते हैं। उनका नाम देश के चर्चित वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शुमार किया जाता है। प्रशांत खासकर भ्रष्टाचार, मानवाधिकार और न्यायिक सुधार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं।




साइन इन