woman came wearing spy camera in her hair, conspiracy to frame me, Baba Bageshwar sensational revelation ‘बालों में स्पाई कैमरा लगाकर आई थी महिला, मुझे फंसाने की थी साजिश’; धीरेंद्र शास्त्री का सनसनीखेज खुलासा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

‘बालों में स्पाई कैमरा लगाकर आई थी महिला, मुझे फंसाने की थी साजिश’; धीरेंद्र शास्त्री का सनसनीखेज खुलासा

बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘एक दिन जब हम भी बड़ी मस्ती में थे, तो हमने उनसे कहा कि बहनजी पधारो, इसके बाद हम उन्हें राम दरबार में लेकर गए, जहां रामजी विराजित हैं और वहां कैमरा भी लगा हुआ है।’

Tue, 21 April 2026 10:27 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, छतरपुर, मध्य प्रदेश
share
‘बालों में स्पाई कैमरा लगाकर आई थी महिला, मुझे फंसाने की थी साजिश’; धीरेंद्र शास्त्री का सनसनीखेज खुलासा

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्णे शास्त्री ने एक बेहद सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि कई महिलाएं उन्हें प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश कर चुकी हैं, ताकि उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके। एक टीवी इंटरव्यू में इससे जुड़ा एक एक किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि एक बहनजी तो अपने बालों के जुड़े में स्पाई कैमरा तक लगाकर भी आ गई थी, हालांकि भगवान की कृपा से हम बच गए। हमें पहले ही उनकी गतिविधियों पर शक हो गया था। उस महिला ने हमारे चेलों के सामने ऐसा ढोंग किया था कि वह उस बहनजी को मीरा तक कहने लग गए थे।

धीरेंद्र शास्त्री ने यह किस्सा न्यूज चैनल आजतक को दिए इंटरव्यू में सुनाया। कार्यक्रम के दौरान उस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'भगवान की कृपा थी या कुछ गॉड गिफ्टेड हुआ था या यूं कह लीजिए हमारे पास एक संकेत आ गया था, जिसकी वजह से हम बच गए।'

'हमारे चेलों को वो फ्री में नए-नए फोन दे रही थी'

आगे उन्होंने कहा, 'तो वह बहनजी लगभग एक महीने तक धाम में रूकी रहीं। वो बड़ा मेकअप लगाती थी, बड़ी लाली लगाती थीं। हमारे आसपास रहने वाले चेलों को वो फ्री में नए-नए फोन दे दिया करती थीं, ऐसे में वे उनके प्रशंसक बन गए। चेलों ने हमें बताया कि एक बहनजी आपकी बड़ी भक्त हैं, वो झोली-माला डालती हैं और तिलक लगाती हैं और बड़ा मेकअप करती हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम प्रशासन ने 'बंदर' के कब्जे से छुड़ाई 25 करोड़ की जमीन, खूब चला बुलडोजर

'ऐसी जगह बैठती थी कि हमारा ध्यान रोज उस पर जाए'

धीरेंद्र शास्त्री बताया कि वह महिला हर रोज ऐसी जगह पर बैठती थी कि हमारा ध्यान उस पर चला जाए। उन्होंने कहा, 'हम रोज निकलते थे, तो दरबार में वो सबसे आगे बैठी हुई दिखती थी। हर रोज बैठी दिखती थीं। वो हमेशा ऐसी जगह बैठती थीं कि हमारा ध्यान उनकी तरफ खींचा चला जाए। यह बात उन्हें देखकर समझ में आ जाती थी। लेकिन जब हमारे चेले मोबाइल की वजह से उनकी तारीफ करने लगे कि वो बड़ी मीराबाई हैं, हम समझ गए कि वो जाल बिछा रही हैं, हम तक पहुंचने की कोशिश में है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना परीक्षा बर्खास्त MBBSछात्रों को दी डिग्रियां, MP के विवि का बड़ा फर्जीवाड़ा

'एक बार हमने उस बहनजी को हमसे मिलने बुलाया'

बाबा बागेश्वर ने आगे कहा, 'एक दिन जब हम भी बड़ी मस्ती में थे, तो हमने उनसे कहा कि बहनजी पधारो, इसके बाद हम उन्हें राम दरबार में लेकर गए, जहां रामजी विराजित हैं और वहां कैमरा भी लगा हुआ है। प्रायः लोगों को जब हमसे किसी विशेष मुद्दे पर समाधान लेना होता है तो हम उनसे वहीं बात करते हैं। वहां एक कैमरा भी लगा हुआ है।'

'वो प्रेम वाली बड़ी-बड़ी बातें करने लगी'

पंडित शास्त्री ने बताया, 'हमने उन्हें वहां बुलाया और फिर हमने उसने धाम आने का कारण पूछा, तो उन्होंने वही बड़ी चाटुकारिता वाली बातें करते हुए कहा कि हमारा तो जीवन आपके प्रति ही अर्पित है, सब छोड़छाड़ के हम आ गए हैं, अब जीवन में आपके अलावा कुछ नहीं है। वही जो प्रेम वाली बड़ी बातें कि हम तुम्हारे लिए चांद तारे तोड़ लाएंगे। तो हम समझ गए, हमने कहा बहनजी क्षमा करो, आप गलत जगह आ गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब कॉफी भी नकली, दिल्ली में बड़े रैकेट का खुलासा; 20 लाख रुपए का माल बरामद

'हमने कहा- आप जहां पढ़ रही वहां के हम प्रिंसिपल'

आगे उन्होंने बताया, 'फिर हमारी कुछ बातें हुईं, जिसमें हमने उनको बहुत अच्छी तरह से लताड़ा या यूं कह लीजिए कि सख्ती का प्रयोग भी किया। फिर हमने कहा कि, 'आप जिस स्कूल में पढ़ी हैं वहां हम प्रिंसिपल हैं और ये जो आपका हेयर बक्कल है, जिसे उन्होंने आपने बड़े से जुड़े में फंसा रखा है। उसमें आपने स्पाई कैमरा छुपा रखा है।'

किस्से का अंत करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा, 'हमारी बात सुनने के बाद उन्होंने हमसे क्षमा मांगी और एक आदमी का नाम बताया, जिसने उन्हें भेजा था। उस आदमी से हम आज भी सावधान हैं। महिला ने जिस आदमी का नाम बताया वो भी कहीं धर्म जगत से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, उस व्यक्ति से हम आज भी सावधान हैं।'

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।