IRS officer daughter found murdered in delhi after rape दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का घर में ही मर्डर, रेप की भी आशंका; मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का घर में ही मर्डर, रेप की भी आशंका; मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला

दिल्ली में एक बड़े अफसर की बेटी का घर में ही मर्डर हो गया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया गया है। दक्षिणपूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

Wed, 22 April 2026 02:49 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का घर में ही मर्डर, रेप की भी आशंका; मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला

दिल्ली में एक बड़े अफसर की बेटी के साथ उसके घर में ही खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया है। दक्षिणपूर्वी दिल्ली में आईआरएस अफसर की 22 साल की बेटी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है और जान लेने से पहले रेप भी किया गया है। यौन उत्पीड़न की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी। पुलिस तहकीकात में जुटी है और शुरुआती जांच में उस नौकर पर शक जाहिर किया गया है, जिसे हाल ही में काम से हटा दिया गया था।

बुधवार को ईस्ट ऑफ कैलाश के अमर कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को एक आईआरएस अफसर की बेटी के घर से हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को अफसर की बेटी की लाश मिली, जिसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल चार्जर के तार से उसका गला घोंटा गया है, जो शव के रखा पाया गया। लड़की के सर पर गहरी चोट हुई है। उसके चेहरे पर भी कई जगह गहरे निशान हैं। मृतका के पिता 1997 बैच के IRS कस्टम अधिकारी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में टारगेट किलिंग व ग्रेनेड हमला कराना चाहती थी ISI, पाक के प्यादे पकड़ाए

घर पर अकेली थी पीड़िता

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध परिस्थितियों में परिवार के लोगों ने बेटी का शव घर के भीतर पाया और सूचना दी। तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा गया। शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि गला घोंटने से पहले उसके साथ रेप भी किया गया है। मृतका की उम्र करीब 22 साल की है और परिजनों का कहना है कि घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। मृतका ने इंजीनियरिंग की हुई थी अब UPSC की तैयारी कर रही थी।

नौकर पर वारदात को अंजाम देने का शक

पुलिस को शुरुआती जांच के बाद उस नौकर पर वारदात को अंजाम देने का शक है जो इस घर में काम करता था और करीब एक महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था। संदिग्ध फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है और कई टीमों का गठन किया गया है जो जल्दी से जल्दी इस मामले के खुलासे और दोषियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

राकेश मीणा को एक महीने पहले निकाला गया था

दिल्ली पुलिस को आज सुबह 9 बजे के आसपास एक कॉल मिला जो उसके परिजनों की तरफ से की गई थी उन्हें हत्या का आरोप पुराने नौकर पर लगाया है। बताया गया है कि राकेश मीणा नाम का नौकर राजस्थान का रहने वाला था। परिजनों को कहना है कि उन्होंने राकेश मीणा को एक महीने पहले किसी कारण से निकाल दिया था।

रिपोर्ट- डॉ. रमेश त्रिपाठी और पीटीआई इनपुट

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 26/11 दोहराना चाहते थे, नामी होटल पर हमला करने की थी साजिश
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।