सांसद अशोक मित्तल पर ED की रेड, आप का दावा- 'इसके पीछे राघव चड्ढा का हाथ'
ED raid on MP Ashok Mittal: आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बड़ा दावा करते हुए कहा- आप सांसद अशोक मित्तल पर ईडी की रेड के पीछे राघव चड्ढा का हाथ है। जानिए आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर हुई ईडी रेड पर आप नेताओं ने क्या कुछ कहा...

ED raid on MP Ashok Mittal: आम आदमी पार्टी के दिल्ली अक्ष्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा करते हुए कहा- "आप सांसद अशोक मित्तल पर ईडी की रेड के पीछे राघव चड्ढा का हाथ है।" वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा- "मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। हम बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।" जानिए आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर हुई ईडी रेड पर आप नेताओं ने क्या कुछ कहा...
इसके पीछे राघव चड्ढा का हाथ
सबसे पहले आपको बता दें कि अशोक मित्तल राज्यसभा सांसद हैं। वह सदन में पार्टी के उपनेता भी हैं। हाल ही में उन्हें राघव चड्ढा के स्थान पर ये जिम्मेदारी दी गई थी, क्योंकि चड्ढा की पार्टी के साथ कई मामलों में ठीक-ठीक बनती नहीं दिख रही है। इसके बाद ही उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया था। पार्टी के अंदर उनके खिलाफ उठते स्वरों का सबसे बड़ा नमूना सौरभ भारद्वाज के दावे में दिखा। उन्होंने एक्स पर लिखा- “सूत्रों के मुताबिक, आप सांसद अशोक मित्तल पर ED की रेड के पीछे राघव चड्ढा का हाथ है।”
केजरीवाल और मान ने मोदी-भाजपा पर बोला हमला
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्वीट पर भाजपा और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने हमलावर होते हुए लिखा- "मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।" दरअसल भगवंत मान ने मित्तल के ठिकानों पर हुई ईडी रेड पर लिखा था- "भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल..." इसके बाद एक कविता भी लिखी।
“हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएँगे। आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें।”

संजय सिंह बोले- जहां चुनाव होता, भाजपा एजेंसी भेज देती
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी कमोबेश वही बातें दोहराईं, जो अरविंद केजरीवाल द्वारा कही गईं। संजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा- “जहाँ-जहाँ चुनाव होता है BJP अपनी एजेंसियों को पहले भेज देती है। पंजाब चुनाव के पहले राज्य सभा में AAP के उप नेता अशोक मित्तल के घर ED की छापेमारी उसी की एक शुरुआत है। इस खेल से कोई फ़ायदा नही। पंजाब में बुरी तरह हारेगी भाजपा।”

राघव चड्ढा को बचाने आए भाजपा वाले
इधर सौरभ भारद्वाज ने एक अन्य ट्वीट में राघव चड्ढा को भाजपा के आगे झुकनेवाला करार देते हुए अपनी ही पार्टी को धोखा देने का आरोप लगाया है। सौरभ ने लिखा- राघव चड्ढा को ED ने धमकी दी थी और उन्होंने डर या लालच में अपनी पार्टी को धोखा देने का फैसला किया, जिसने उन्हें MP या आज जो भी वे हैं, बनाया। जब सोशल मीडिया पर राघव की बुराई हुई, तो BJP के लोग राघव का बचाव करने के लिए सामने आए।
ईडी रेड की सौरभ ने क्या वजह बताई
भारद्वाज ने आगे कहा- डिप्टी लीडर के पद पर, आप ने राघव की जगह अशोक मित्तल को रख दिया। अब ED राघव को परेशान करने के बजाय, अशोक मित्तल के पीछे पड़ गई है और उनके घर और बिज़नेस पर रेड कर रही है। इसके बाद राघव चड्ढा को दी गई नई सुरक्षा पर बोलते हुए कहा- केंद्र ने राघव चड्ढा को Z+ सिक्योरिटी दी है। यह सब एक-दूसरे से बहुत जुड़ा हुआ लगता है। इसलिए BJP की सरकार इतनी परेशान है कि उन्होंने राघव चड्ढा के लिए MP अशोक मित्तल पर रेड की।




साइन इन