Five teams formed to inspect over 4500 DLF houses in Gurugram. What is the reason गुरुग्राम में DLF के 4500 से अधिक मकानों की जांच के लिए 5 टीमें गठित, क्या है वजह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में DLF के 4500 से अधिक मकानों की जांच के लिए 5 टीमें गठित, क्या है वजह

 पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में डीएलएफ गुरुग्राम के मकानों में अवैध निर्माण और अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक गतिविधियों की रिपोर्ट दाखिल करने से पहले जांच होगी। नगर और ग्राम नियोजन विभाग की वरिष्ठ नगर योजनाकार ने इस सिलसिले में पांच सहायक नगर योजनाकार की अध्यक्षता में टीमों का गठन किया है।

Mon, 29 Dec 2025 01:36 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में DLF के 4500 से अधिक मकानों की जांच के लिए 5 टीमें गठित, क्या है वजह

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में डीएलएफ गुरुग्राम के मकानों में अवैध निर्माण और अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक गतिविधियों की रिपोर्ट दाखिल करने से पहले जांच होगी। नगर और ग्राम नियोजन विभाग की वरिष्ठ नगर योजनाकार ने इस सिलसिले में पांच सहायक नगर योजनाकार की अध्यक्षता में टीमों का गठन किया है।

डीटीपीई अमित मधोलिया ने डीएलएफ के फेज-1 से 5 तक सर्वे करने के बाद 4565 मकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें नक्शा और कब्जा प्रमाणपत्र का उल्लंघन हुआ है। मकानों में अवैध रूप से निर्माण कर लिया है। अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन चल रहा है, जिसकी वजह से स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के DLF में 382 मकानों को नोटिस, DTPE ऑफिस ने साइट पर डाली लिस्ट

पांच टीमों का गठन किया

खासकर ईडब्ल्यूएस मकानों को पांच से सात मंजिला बना दिया है और इन्हें पीजी और गेस्ट हाउस में तब्दील कर दिया है। इस नोटिस के बाद मकान मालिकों की तरफ से जवाब दाखिल किए जा रहे हैं। अधिकांश मकान मालिकों ने बताया है कि उन्होंने नोटिस मिलने के बाद मकान को मंजूर नक्शे और कब्जा प्रमाणपत्र के मुताबिक कर लिया है। इसकी जांच को लेकर अब वरिष्ठ नगर योजनाकार रेणुका सिंह ने पांच टीम का गठन किया है।

जांच टीमों में कौन-कौन शामिल

डीएलएफ फेज-एक के लिए सहायक नगर योजनाकार दिव्या दहिया को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनकी टीम में कनिष्ठ अभियंता आकाश राव एवं नवीन कुमार शामिल हैं। सहायक नगर योजनाकार ज्योति यादव को डीएलएफ फेज-दो में जांच की जिम्मेदारी दी है। इसमें कनिष्ठ अभियंता कनिष्ठ अभियंता हर्षित सलूजा, सुमित कुमार, अंकुर शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के DLF में 300 घरों के पानी-सीवर कनेक्शन काटने की तैयारी, क्या है वजह

डीएलएफ फेज-तीन में सहायक नगर योजनाकार नवीन भौरह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इनकी टीम में कनिष्ठ अभियंता राजन झा, अजीत सिंह, एफआई इंद्र की तैनाती की गई है। डीएलएफ फेज-चार में जांच सहायक नगर योजनाकार कुलदीप को दी गई है।

16 जनवरी को जवाब दाखिल करना होगा

बता दें कि डीटीपीई कार्यालय में इन मकान मालिकों को 16 जनवरी तक जवाब दाखिल करना है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मकान मालिकों की सुनवाई करने के बाद 31 जनवरी तक डीटीपीई कार्यालय को जवाब दाखिल करना है।

अमित मधोलिया, डीटीपीई, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, ''डीएलएफ में करीब साढ़े चार हजार मकान मालिकों को नोटिस दिए हैं। इसकी एवज में मकान मालिकों की तरफ से जवाब दिए जा रहे हैं। इन जवाब की जांच को लेकर पांच टीम बनाई हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के 56 गांवों होकर से गुजरेगा लिंक एक्सप्रेसवे, कई इलाकों तक फायदा; ये है रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।