गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से सेक्टर-55-56 मेट्रो स्टेशन तक सिटी बस शुरू, यहां होंगे स्टॉप
गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने हीरो होंडा चौक से सेक्टर-55-56 मेट्रो स्टेशन तक सिटी बस शुक्रवार सुबह से शुरू कर दी है। सिटी बस के इस मार्ग को रूट नंबर 111 का नाम दिया है।

गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने हीरो होंडा चौक से सेक्टर-55-56 मेट्रो स्टेशन तक सिटी बस शुक्रवार सुबह से शुरू कर दी है। सिटी बस के इस मार्ग को रूट नंबर 111 का नाम दिया है।
जीएमसीबीएल के पास हीरो होंडा चौक से लेकर सेक्टर-55-56 मेट्रो स्टेशन तक सिटी बस के संचालन की मांग आ रही थी। इसके आधार पर जीएमसीबीएल की तरफ से सर्वे करवाया गया। इस दौरान पाया कि इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक है। वे आवागमन के लिए ऑटो या ई-रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर सिटी बस की जरूरत है। इस मार्ग पर दो सिटी बसें उतारी गई हैं।
जीएमसीबीएल अधिकारी के मुताबिक यात्रियों को सुविधा देने के लिए इस रूट पर बस सेवा को शुरू किया है। हालांकि, जानकारी के अभाव में पहले दिन यात्रियों की संख्या काफी कम रही। अगले महीने में जीएमसीबीएल बेड़े में 100 ई-बस आने का अनुमान है। इसके बाद बस रूट बढ़ाए जाएंगे। मौजूदा समय में 25 रूट पर 150 सीएनजी बस चल रही हैं।
सुबह 7:05 बजे मिलेगी पहली बस
सेक्टर-55-56 मेट्रो स्टेशन से हीरो होंडा चौक की तरफ सुबह 7.05 बजे बस सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद सुबह 7.25, 8.45, 9.05, 10.30, 11.05, दोपहर 12.35, 12.50, 2.50, शाम 4.10, 4.50, 6.10, 6.40, रात 7.50 के बाद अंतिम बस 8.20 पर चलेगी। हीरो होंडा चौक से सेक्टर-55-56 मेट्रो स्टेशन की तरफ सुबह 7.55, 8.15, 9.40, 9.55, 11.40, दोपहर 12 बजे, 1.30 बजे, 1.45, 3.20, 3.40, शाम 5.20, 5.45, 7.00, रात 8.45 और अंतिम बस रात 9.10 पर चलेगी।
कहां-कहां बस स्टॉप होंगे
हीरो होंडा चौक, हीरो होंडा, सेक्टर-34 इंफो सिटी, सेक्टर-33 और सेक्टर-34 मार्बल मार्केट, सेक्टर-48 एसईजेड, सेंट्रल पार्क दो, सुभाष चौक, सेक्टर-38-47 चौक ए और बी स्टेशन, सेक्टर-38, बख्तावर चौक ए और बी, सेक्टर-46, यूनिटैक साइबर पार्क, सेक्टर-45 इस्कॉन मंदिर, अंबेडकर चौक, आर्टिमिस अस्पताल, सेक्टर-57, जलवायु विहार, सेक्टर-52-53 चौक, सेक्टर-55-56 चौक, सेक्टर-55-56 रैपिड मेट्रो स्टेशन पर बस स्टॉप होंगे।




साइन इन