Durga E-Auto Scheme to empower women in Delhi know who will be eligible for permit दिल्ली में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी दुर्गा ई-ऑटो योजना, परमिट के लिए कौन-कौन होगा पात्र, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी दुर्गा ई-ऑटो योजना, परमिट के लिए कौन-कौन होगा पात्र

Durga E-Auto Scheme : दिल्ली की महिलाओं के लिए जल्द ‘दुर्गा ई-ऑटो योजना’ शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर 20 से 40 साल तक की महिलाओं को परमिट दिए जाएंगे।

Mon, 8 June 2026 05:46 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी दुर्गा ई-ऑटो योजना, परमिट के लिए कौन-कौन होगा पात्र

दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं और किन्नरों के लिए बजट में घोषित की गई ‘दुर्गा ई-ऑटो योजना’ (Durga E-Auto Scheme) को जल्द शुरू करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है और एनआईसी के सहयोग से वेबसाइट बनाने का काम चल रहा है।

सरकार ने तय किया है कि 20 से 40 साल उम्र तक की महिलाओं को ही दुर्गा ई-ऑटो दिए जाएंगे। इस ड्राफ्ट पर विभिन्न विभागों से टिप्पणी मांगी गई है, जिसके बाद इसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। महिलाओं को यह ऑटो 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा-मुंबई में दौड़ेंगी देश की पहली ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी, जानें रूट और किराया

ऑटो को 3 साल तक बेचा नहीं जा सकेगा

दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि राजधानी में रहने वाली एक हजार महिलाओं और 100 किन्नरों को पहले चरण में दुर्गा ई-ऑटो दिए जाएंगे जो गुलाबी रंग के होंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर डॉ. पंकज सिंह और दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कमिश्नर निहारिका राय की देखरेख में ड्राफ्ट तैयार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इस ऑटो को तीन वर्ष तक किसी दूसरी महिला को बेचा नहीं जा सकेगा। सरकार ओला-उबर सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म से भी इन महिलाओं को जोड़ेगी ताकि उन्हें महिला सवारी आसानी से मिल सकें।

1000 महिलाओं, 100 किन्नरों को ई-ऑटो मिलेंगे

पहले आओ-पहले पाओ के तहत सरकार देगी परमिट

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 5 साल से पहले नहीं बेच पाएंगे इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या है इसकी वजह?

ड्राफ्ट में महिलाओं के लिए संभावित पात्रता

● महिला दिल्ली की निवासी हो और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए

● महिला की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए

● महिला के पास ड्राइविंग लाइसेंस और पीवी बैच होना चाहिए

● महिला या परिवार के पास पहले से ऑटो नहीं होना चाहिए

● 2024-25 में परिवार की वार्षिक आय पांच लाख से ज्यादा न हो

किन्नरों के लिए संभावित पात्रता

● डीएम से किन्नर होने का प्रमाण-पत्र जारी होना चाहिए

● आवेदक की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए

● आवेदक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और पीवी बैच होना अनिवार्य होगा

● आवेदक दिल्ली की निवासी हो और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए

महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी

दिल्ली सरकार की ओर से महिला चालकों को दिए जाने वाले ई-ऑटो का एक मकसद महिलाओं के लिए सुबह एवं रात के समय सफर सुरक्षित बनाना है। इस तरह के ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं और युवतियां खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी, क्योंकि ऑटो चालक भी महिला ही होगी। वहीं महिलाएं एवं किन्नर इससे सीधे तौर पर रोजगार से जुड़ सकेंगे।

रिपोर्ट - अमित झा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के आईजीआई-नोएडा एयरपोर्ट के बीच बनेगी सुरंग, गुरुग्राम जाना भी होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।