Drunk female SI beats up policemen causing chaos at Connaught Place restaurant नशे में धुत महिला SI ने पुलिसवालों को पीटा, कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में जमकर बवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नशे में धुत महिला SI ने पुलिसवालों को पीटा, कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में जमकर बवाल

दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में नशे में धुत महिला एसआई ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ महिला एसआई और उसके पति ने मारपीट की। कनॉट प्लेस थाने में एसआई और उसके पति पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों फरार हैं।

Wed, 4 March 2026 05:23 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/नई दिल्ली
share
नशे में धुत महिला SI ने पुलिसवालों को पीटा, कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में जमकर बवाल

कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में नशे में धुत महिला एसआई ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ महिला एसआई और उसके पति ने मारपीट की। घटना 12 फरवरी की है। कनॉट प्लेस थाने में एसआई और उसके पति पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों फरार हैं।

बिल देने से मना करने पर विवाद

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 फरवरी को महिला एसआई और उसका पति लार्ड ऑफ ड्रिंक रेस्तरां में पहुंचे। देर रात तक दोनों ने जमकर शराब पी। रेस्तरां प्रबंधन ने 4538 रुपये का बिल मांगा तो महिला एसआई ने पुलिस अधिकारी होने का रौब-गालिब कर बिल देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और रेस्तरां कर्मी ने पीसीआर कॉल कर दी।

आसपास के लोग सहम गए

सूचना पर बीट कांस्टेबल गोपाल, हेडकांस्टेबल सुरेश और महिला कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। नशे में धुत महिला एसआई ने गोपाल के संवेदनशील अंगों पर प्रहार कर दिया और वर्दी फाड़ दी। एसआई के पति ने सुरेश की पिटाई की और दांत से काट लिया। जब महिला कांस्टेबल ने बीच बचाव की कोशिश की तो एसआई ने उसे भी पीट दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौच की। दोनों के नशे में होने के कारण आसपास के लोग सहम गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने में वकील को पीटा, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IPS व 20 DANIPS अधिकारियों के तबादले

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को किसी तरह से पुलिस स्टेशन लाया गया। यहां पर भी दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों का लेडी हार्डिंग अस्पताल में मेडिकल कराया गया। फिर पुलिसकर्मी के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दंपति नशे में धुत नजर आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों को नोटिस किया था, लेकिन इसके बाद से वे फरार हैं। दाेनों ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन जिसे खारिज कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर 134 चौराहों पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा, नशे में गाड़ी चलाई तो खैर नहीं

जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनका कहना था कि दंपति की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और अन्य राज्यों में स्थित इनकेे संभावित ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की विभिन्न टीमें दबिश दे रही हैं। दोनों के बार में पुलिस टीम को सूचना मिली है, इनके आधार पर जल्द से जल्द इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।