Delhi Police Traffic Advisory For Holi 2026 drunken driving to cost 3-month license suspension होली पर दिल्ली पुलिस का खास प्लान, 134 चौराहों पर कड़ा पहरा, नशे में ड्राइविंग की तो 3 महीने के लिए रद्द हो सकता है लाइस, Ncr Hindi News - Hindustan
More

होली पर दिल्ली पुलिस का खास प्लान, 134 चौराहों पर कड़ा पहरा, नशे में ड्राइविंग की तो 3 महीने के लिए रद्द हो सकता है लाइस

दिल्ली में होली के त्योहार को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। बुधवार, 4 मार्च को होने वाले उत्सव के दौरान शहर के करीब 134 प्रमुख चौराहों और संवेदनशील रास्तों पर विशेष ट्रैफिक टीमों की तैनाती की जाएगी।

Tue, 3 March 2026 07:30 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, पीटीआई
share
होली पर दिल्ली पुलिस का खास प्लान, 134 चौराहों पर कड़ा पहरा, नशे में ड्राइविंग की तो 3 महीने के लिए रद्द हो सकता है लाइस

दिल्ली में होली के त्योहार को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। बुधवार, 4 मार्च को होने वाले उत्सव के दौरान शहर के करीब 134 प्रमुख चौराहों और संवेदनशील रास्तों पर विशेष ट्रैफिक टीमों की तैनाती की जाएगी। एडिशनल कमिश्नर (ट्रैफिक) दिनेश गुप्ता के अनुसार, पुलिस का मुख्य फोकस शराब पीकर गाड़ी चलाने (ड्रंक एंड ड्राइविंग), ओवर-स्पीडिंग, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और रेड लाइट जंप करने जैसे उल्लंघन रोकने पर रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों का पालन करते हुए, इन गंभीर अपराधों के मामले में ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर कम से कम तीन महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है।

पुलिस की इस मुहिम में पीसीआर वैन और स्थानीय पुलिस टीमें भी सहयोग करेंगी। दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट सवारी करने और स्टंट करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही, अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़ा जाता है, तो गाड़ी मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रख रही है। अदि कोई शख्स उल्लंघन करते हुए वीडियो या फोटो अपलोड करता है, तो उस पर भी संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है।

15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

बता दें, दिल्ली में शांतिपूर्ण होली सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सभी सीमावर्ती सड़कों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में 15,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। अधिकारी के अनुसार, यह तैनाती 'ऑपरेशन आघात' के तहत होली से पहले चलाए गए अभियान के साथ की जा रही है। इस अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस (दक्षिणी रेंज) ने 204 लोगों को गिरफ्तार किया और 973 को एहतियाती प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली से पहले दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात 4.0'; 4,000 लोग धरे गए, हथियार और शराब
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने 11 राज्यों में की रेड, 1.5 करोड़ की ठगी में 27 साइबर ठग गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस को मिली 'तेजस' की ताकत, सड़कों पर उतरे AI वाले ‘योद्धा’

इस साल विशेष ध्यान शराब पीकर या लापरवाही से वाहन चलाने और मोटरसाइकिल स्टंट करने वालों पर रहेगा। इसके लिए प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, बाजारों और आवासीय कॉलोनियों में कई जगह चेकपोस्ट लगाए जाएंगे।

हरियाणा-यूपी से जुड़ी सड़कों पर जांच

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी सड़कों वाले सीमावर्ती क्षेत्रों पर सघन जांच की जाएगी। रणनीतिक बैरिकेडिंग और नाका पिकेटिंग की योजना बनाई गई है और पूरे त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी बनाए रखी जाएगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े सभी सीमावर्ती इलाकों पर कड़ी और विस्तृत जांच की जाएगी। इसके लिए रणनीतिक रूप से बैरिकेड लगाए जाएंगे और नाकेबंदी की जाएगी। पूरे त्योहार के दौरान पुलिस की सक्रिय और स्पष्ट मौजूदगी बनाए रखी जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। यातायात पुलिस की कई टीम 'ब्रेथ एनालाइजर' और 'स्पीड डिटेक्शन' उपकरणों से लैस होकर पूरे दिन अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों की पहचान करेंगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

भाषा से इनपट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।