दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IPS और 20 DANIPS अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियां
सरकार ने इस आदेश को उपराज्यपाल की मंजूरी लेने के बाद जारी किया गया है और इसके तहत विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (DCP) तक के अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने मंगलवार को पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस दौरान सरकार ने 50 IPS और 20 DANIPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए। इस बारे में जारी आदेश में सरकार ने बताया कि इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाना और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।
सरकार ने इस आदेश को उपराज्यपाल की मंजूरी लेने के बाद जारी किया गया है और इसके तहत विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (DCP) तक के अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया गया है। साथ ही इस फेरबदल का असर जिला पुलिसिंग, अपराध शाखा, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न विशेष इकाइयों पर पड़ेगा। सरकार ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ और जवाबदेह बनाना है।
वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले
- संजय कुमार जैन को पुलिस कमिश्नर का ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) बनाया गया है, साथ ही उन्हें जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (Tech and PI) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
- कीमे कामजिंग को जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) से बदलकर जॉइंट सीपी (आर्म्ड पुलिस) बनाया गया है।
- धीरज कुमार जॉइंट अब CP (आर्म्ड पुलिस) की जगह जॉइंट CP (क्राइम) की जिम्मेदारी संभालेंगे और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का नेतृत्व करेंगे।
- अजीत कुमार सिंगला को जॉइंट CP (ईस्टर्न रेंज) बनाया गया है।
- संजय कुमार त्यागी को जॉइंट CP (ट्रैफिक) बनाया गया है।
एडिशनल कमिश्नर लेवल पर हुआ फेरबदल
- मोनिका भारद्वाज को ट्रैफिक से एडिशनल CP (IFSO) बनाया गया है।
- विजयंता आर्य को एडिशनल CP (ट्रैफिक) बनाया गया है।
- सत्य वीर कटारा को एडिशनल CP (रिक्रूटमेंट) बनाया गया है।
- निधिन वलसन को एडिशनल CP (टेक और PI) बनाया गया है।
- अभिषेक धानिया को एडिशनल CP (क्राइम-ANTF) बनाया गया है।
जिला स्तर पर हुए बदलाव
- सचिन शर्मा जो अबतक DCP (आउटर) थे, अब DCP (नई दिल्ली) का चार्ज संभालेंगे।
- शशांक जायसवाल को DCP (ट्रैफिक) की जगह DCP (रोहिणी) बनाया गया है।
- राजीव कुमार को DCP (ईस्ट) बनाया गया है।
- कुशल पाल सिंह को DCP (द्वारका) बनाया गया है।
- राजेंद्र प्रसाद मीणा को DCP (शाहदरा) बनाया गया है।
- आकांक्षा यादव को DCP (नॉर्थ-वेस्ट) बनाया गया है।
- विक्रम सिंह को DCP (आउटर) बनाया गया है।
- अनंत मित्तल को DCP (साउथ) बनाया गया है।
- रोहित राजबीर सिंह DCP (सेंट्रल) का पद संभालेंगे।
कई अन्य यूनिट्स में हुआ फेरबदल
- अंकित चौहान को DCP (साउथ) की जगह DCP (स्पेशल ब्रांच) बनाया गया है।
- अंकित कुमार सिंह को DCP (द्वारका) की जगह DCP (विजिलेंस) का पद दिया गया है।
- शोभित डी. सक्सेना को DCP (ट्रैफिक) बनाया गया है।
- भरत रेड्डी बोम्मारेड्डी DCP (रेलवे) के साथ ही DCP (मेट्रो) का एडिशनल चार्ज भी संभालेंगे।
अन्य जरूरी पोस्टिंग
- सुधांशु वर्मा को DCP (सिक्योरिटी-PM) बनाया गया है।
- संदीप गुप्ता को DCP (ट्रैफिक) बनाया गया है।
- विनीत कुमार को DCP (टेक और PI) बनाया गया है।
- सुमित कुमार झा को DCP (CP's सेक्रेटेरिएट-क्राइम) बनाया गया है।
इसके अलावा इस फेरबदल के अंतर्गत वरिष्ठ IPS अफसर वीरेंद्र सिंह का DG (होम गार्ड्स), आनंद मोहन का DG (जेल) और सुरेंद्र सिंह यादव का DG (सिविल डिफेंस) के पद पर ट्रांसफर किया गया है।








साइन इन